Advertisement

बीकानेर-क्षेत्र के गाँव तोलियासर निवासी ट्रक चालक ने अपने ही ट्रक से लटककर की आत्महत्या

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के तोलियासर गांव निवासी एक युवक ट्रक ड्राइवर ने अपने ही ट्रक से लटककर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार चूरू के सदर थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक के पीछे एक युवक के लटके होने की जानकारी मिली। घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो एक युवक पीछे लटका हुआ था पुलिस ने गाड़ी में मिले कागजात के आधार पर मृतक की पहचान करते हुए परिजनो को सूचना दी। मृतक की पहचान गिरधारी लाल पुत्र रजीराम जाट निवासी तोलियासर के रूप में हुई है। मृतक अपना ही ट्रक चलाता था और अपनी ही गाड़ी के पीछे रस्सा लगाकर लटक गया वहीं परिजनों के साथ तोलियासर सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे । पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!