Advertisement

बीकानेर-27 वर्षीय विवाहिता की घर मे सफाई करते समय करंट लगने से मौत

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र से दुःखद खबर गांव बिग्गा से आई है जहाँ एक विवाहित 27 वर्षीय महिला की करंट लगने से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार अपने घर में सफाई करते समय फ्रिज के पास पौंछा लगाते हुए एक विवाहिता करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई है। गांव बिग्गा में 27 वर्षीय सीमा पत्नी ओमप्रकाश सुथार आज दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में साफ सफाई कर रही थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सीमा फ्रिज के निकट पौंछा लगा रही थी और तभी उसे करंट लग गया। परिजन सीमा को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को सूचना कर दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!