Advertisement

सोनभद्र – थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज बिरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

 

थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज बिरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-

सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह

Mo 9580757830

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी के निकट पर्वेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-78/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबंद एवं समाज बिरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 में वांछित अभियुक्त अनिल भारती पुत्र हरि प्रसाद निवासी निमियाटांड़ बस्ती थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 23 वर्ष को आज दिनांक 08.06.2024 को समय सुबह 8.05 बजे मुखबिर की सूचना पर एनसीएल खडिया खादान जाने वाली गेट के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

अभियुक्त के पूर्व का आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 43/2024 धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.उ0नि0 सुधीर कुमार सिंह थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
2.का0 गोविन्द कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।
3.का0 अरविन्द कुमार थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!