Advertisement

बीकानेर-किसानों के लिए खुशखबरी राजस्थान सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि बढ़ाई

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़(रिड़ी)

क्षेत्र के किसानों के लिए खुशखबरी सीएम भजनलाल शर्मा ने दी है पीएम किसान सम्मान निधि 2000 रुपये बढ़ाई शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट x पर ट्वीट कर ये जानकारी दी है। सीएम ने अन्नदाता उत्थान संकल्प पर कार्य करने की बात कहते हुए किसानों के समग्र उत्थान की दिशा में पीएम किसान सम्मान निधि में 2 हजार रुपए की वृद्धि की गई। जिससे किसानों के लिए केंद्र सरकार की 6 हजार रूपए की सालाना राशि बढ़कर अब हुई 8 हजार रूपए कर दी गई है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अन्नदाताओं के सर्वांगीण उन्नयन हेतु प्रदेश सरकार संकल्पबद्ध है और लगातार किसान हित में कार्य करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!