Advertisement

भीलवाड़ा-सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु भौतिक सत्यापन जरूरी—-

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा
रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

सामाजिक सुरक्षा पेंशन हेतु भौतिक सत्यापन जरूरी—-

भीलवाड़ा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ उठा रहे लाभार्थियों में से भीलवाड़ा जिले में अभी तक 42451 पेंशनर्स ने वार्षिक सत्यापन नहीं करवाया है ऐसी स्थिति में पेंशन के भुगतान की प्रक्रिया जो की जा सकती है सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थी पेंशनर्स फेस रिकॉग्निशन एप्प द्वारा घर बैठे भी सत्यापन करवा सकते हैं। ईमित्र केंद्र पर जाकर अंगूठे के बायोमेट्रिक पहचान से सत्यापन उपखंड अधिकारी अथवा खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में पेंशनर के आधार नंबर में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से भी भौतिक सत्यापन संभव है। इसके साथ ही बायोमेट्रिक नहीं होने पर आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं होने पर फेस रिकॉग्निशन एप्प में फेस स्केन नहीं होने की स्थिति में उपखंड अधिकारी या खंड विकास अधिकारी के आधार नंबर में दर्ज मोबाइल नंबर पर ओटीपी के माध्यम से अपना वार्षिक सत्यापन करवा सकते हैं।

छोटे ग्रामीण क्षेत्रों में कई बुजुर्ग पुरुष व महिलाओं के अंगूठे नहीं आने पर भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है। जिससे उनकी पेंशन रुकी हुई है। इसी के तहत भौतिक सत्यापन हेतु उपखंड अधिकारी व विकास अधिकारी कार्यालय में जाकर भौतिक सत्यापन करा सकते हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!