Advertisement

बीकानेर-खेत जाने का कहकर घर से निकली 20 वर्षीय युवती, हुई लापता, भाई ने दर्ज करवाई गुमशुदगी, पढ़े क्षेत्र से ख़बर

न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर गांव से एक 20 वर्षीय युवती घर से 20 हजार रुपये लेकर लापता हो गयी युवती के बड़े भाई थाने पहुंचकर पुलिस को बताया की उसकी बहन गुरूवार दोपहर को अपने घर से खेत जाने का कहकर निकली ओर वापस नही लौटी युवती के बड़े भाई ने थाने पहुंच कर किसी अज्ञात के खिलाफ बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से युवती को ढूंढ़ने की गुहार लगाई है। गांव मोमासर निवासी गोगाराम पुत्र पूर्णाराम ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन गुरूवार को ढाणी के लिए घर से निकली और ढाणी नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी तलाश का प्रयास किया परंतु नाकाम रहें। परिवादी ने बताया कि युवती अपने साथ 20 हजार नगदी व जरूरी कागजात भी ले गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली और एएसआई रविंद्रसिंह ने जांच प्रारंभ कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!