Advertisement

बीकानेर-नेशनल हाइवे पर हादसा कार में मारी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर दो घायल

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्रीडूंगरगढ़ नेशनल हाइवे शेरुणा में पास एक कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी शेरुणा थाने के निकट हाइवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो जने घायल हो गए। दोनों घायलों को एंबुलेंस से पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया है। शेरुणा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों को संभाला। एएसआई महेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शेरुणा निवासी पप्पूराम पुत्र मेघाराम नायक, श्यामलाल पुत्र पेमाराम नायक घायल हो गए। मौके पर कांस्टेबल मुकेश पहुंच गए है जानकारी के अनुसार दोनों युवक खतरे से बाहर है। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए है हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची और गाड़ियों को रास्ते हटाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!