Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए 12 जून को आयोजित होगा शिविर 👉 बीकानेर, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर एवं चुरू जिलों के पेंशनर्स व पारिवारिक पेंशनर्स की समस्याओं के निस्तारण के लिए पेंशनर एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग द्वारा 12 जून बुधवार को शिविर आयोजित किया जाएगा। बीकानेर स्थित विभाग के कार्यालय में आयोजित होने वाले शिविर में बकाया, जन्मतिथि सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन लिए जाएंगे। चारों जिलों के कोषाधिकारी अपने-अपने जिले में प्राप्त समस्याओं के पूर्ण विवरण के साथ शिविर में उपस्थित रहेंगे। शिविर में पेंशनर स्वयं अथवा पेंशनर्स समाज के माध्यम से अपनी समस्याएं रख सकते हैं।
2.. घर में रखे सोने-चांदी का सामान ले गए चोर👉शहर में चोरी की घटनाएं कम नहीं हो रही है। चोर औसतन हर रोज एक-दो घरों में हाथ साफ कर रहे हैं और पुलिस एफआईआर दर्ज करने तक ही कार्रवाई कर पा रही है। बीते चौबीस घंटे में बीकानेर शहर के सदर और गंगाशहर थाने में चोरी के अलग-अलग मामले दर्ज हो चुके हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। पहला मामला सदर थाना क्षेत्र का है, जहां अमरसिंहपुरा क्षेत्र के नरेश सिंह ने एफआईआर दी है। नरेश का आरोप है कि रात में अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुसा और कीमती सामान उठाकर ले गया। वो क्या सामान ले गया है, इसकी पुष्टि पुलिस ने नहीं की है। मामले में छानबीन की जा रही है। दूसरा मामला गंगाशहर थाना क्षेत्र का है। गंगाशहर की पांच नंबर गली में रहने वाले नरेश कुमार ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके घर में चोरी हुई है। चोर सोने व चांदी के आभूषण भी साथ ले गए। मूल रूप से सूरतगढ़ के रहने वाले नरेश यहां किराए के मकान में रहते हैं। चोर ने घर में घुसकर अलमारी खोली और उसमें रखा कीमती सामान ले गए। इसके अलावा एक सूटकेस भी खोला। चोर करीब साढ़े छह सौ ग्राम चांदी की पहली पायजेब के साथ ही सोने-चांदी के कुछ और आभूषण भी ले गए। जिसमें बिछिया, सोने की नॉज पिन और सोने की मूर्ति भी शामिल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दोनों ही मामलों में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
3.कार में नशा बेच रहे दो युवक गिरफ्तार, 46 किलो डोडा पोस्त बरामद👉बीकानेर के पूगल और खाजूवाला थाना क्षेत्र में अवैध रूप से नशे का सामान बेचने का धंधा तेजी से बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पूगल का है, जहां पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से 46 किलो डोडा पोस्त बरामद किया है। एक युवक कार पर में डोडा पोस्त बेच रहा था और दूसरा बाइक पर उसके लिए एस्कोर्ट कर रहा था। पुलिस ने पवन सिंह व कुलविंद्र सिंह को भारत माला रोड से गिरफ्तार किया है। कार में डोडा पोस्त मिला है, जबकि दूसरा युवक निगरानी रख रहा था। कार और बाइक दोनों को जब्त किया गया है। गिरफ्तार युवक घड़साना के रहने वाले हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि डोडा पोस्त कहां से लाए थे और किन लोगों को बेच रहे थे। एसपी तेजस्वनी गौतम के आदेश पर पूगल थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह ने कार्रवाई की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पिछले कुछ दिनों में ही खाजूवाला और पूगल में पुलिई बार दबिश देकर नशे का सामान बरामद किया है। बीकानेर के खाजूवाला और पूगल के रास्ते ही डोडा पोस्त और अन्य मादक पदार्थ आ रहे हैं। पाकिस्तान से आने वाला तस्करी का नशा भी इसी रास्ते होते हुए बीकानेर और अन्य जिलों में पहुंच रहा है। ऐसे में बीकानेर पुलिस की इस क्षेत्र में विशेष सख्ती चल रही है।
4.शहर के इस इलाके में युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या बीकानेर। शहर के इस थाना इलाके में सुबह 30 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद में सैक्टर 11 के महादेव नगर में बने मकान के कमरे में आज सुबह एक 30 वर्षीय युवक फंदे से झूलता मिला। मृतक का नाम रंजन बर्मन पुत्र भोला बर्मन है। ऐसे में खिदमतगार खादिम सोसायटी और असहाय सेवा संस्थान के कार्यकर्ताओं ने शव को नीचे उतारकर पुलिस की देखरेख में शव पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया। पुलिस की जाँच व निगरानी शव को मोर्चरी में रखवाया।सेवादारों में सोयेब हुसैन, ताहिर हुसैन, राजकुमार खडग़ावत, मोहम्मद जुनैद खान, हाजी मलंगबाबा, रमजान आदि शामिल रहे। आत्महत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
5.पुलिस ने 50 लाख की अफीम पकड़ी, नोखा के मुकाम से खरीदकर लाए थे चूरू की रतननगर पुलिस ने गुरुवार रात एक कार से दो किला अफीम जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रतननगर तिराहे पर नाकाबंदी के दौरान यह कार्रवाई की गई। रतननगर थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने गुरुवार रात रतननगर तिराहे पर नाकाबंदी लगा रखी थी। इसी दौरान रामगढ़ की ओर से आ रही कार को रूकवाया। ड्राइवर से पूछताछ करने पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो एक थैले से दो किला अफीम बरामद हुई। पुलिस ने अफीम और कार जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।थानाधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि अफीम को वह नोखा के मुकाम से लेकर आये थे। अफीम की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपए है ने की जांच सदर थानाधिकारी बलवंत सिंह कर रहे है। पुलिस दोनों तस्करों को शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!