रिपोर्ट यज्ञदत्त चतुर्वेदी /मथुरा
16 जून को होने वाले गंगा दशहरा पर्व की व्यवस्थाओं के संबंध में माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा जिलाधिकारी महोदय को दिया ज्ञापन
श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी महोदय शैलेंद्र कुमार सिंह से मुलाकात करके 16 जून 2024 को होने वाले गंगा दशहरा पर्व की तैयारी के संबंध में ज्ञापन सौपा जिसमें सर्वप्रथम यमुना में शुद्ध जल छुड़वाये जाने और यमुना में से सिल्ट उठाए जाने व घाटों पर हो रही भीषण गंदगी हटवाने के संबंध में दिया और यह भी कहा कि दशहरा से पूर्व घाट पर महिलाओं के वस्त्र बदलने की व्यवस्था हो, यात्रियों के लिए प्राथमिक चिकित्सा और विद्युत आपूर्ति निरंतर रूप से रहे और साफ सफाई व्यवस्था सुचारू रहे इन सभी व्यवस्थाओं को लेकर ज्ञापन दिया गया
ज्ञापन देने वाला में परिषद के संजय एल्पलाइन, संजीव चतुर्वेदी एडवोकेट, गोपाल चतुर्वेदी एडवोकेट, रिंकू शर्मा, आदित्य चौधरी आदि मौजूद थे














Leave a Reply