Advertisement

भीलवाड़ा-किंग वॉटर पार्क में उत्पात तोड़फोड़ एवं गुंडागर्दी

सत्यार्थ न्यूज़ भीलवाड़ा रिपोर्टर अब्दुल सलाम रंगरेज

किंग वॉटर पार्क में उत्पात तोड़फोड़ एवं गुंडागर्दी

भीलवाड़ा_ चित्तौड़गढ़ की सीमा पर हमीरगढ़ के निकट गुरुवार को दोपहर बाद कुछ लोगों ने वाटर पार्क में घुसकर उत्पात मचाया और पार्क में जेसीबी ले जाकर तोड़फोड़ की जिससे वहां पर नहा रहे लोगों मे अफरा तफरी का माहौल हो गया। लोगों में दहशत का माहौल था इनमें महिलाएं और बच्चे भी नहा रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गंगरार के पूर्व प्रधान वाटर पार्क में अपने परिचितों को नौकरी दिलाना चाहता था। जबकि यहां पर भीलवाड़ा के कर्मचारी लगे हुए हैं। इसके अलावा कुछ लोग चाहते थे की अंदर निशुल्क एंट्री मिले। यही लड़ाई का कारण बना। इस संबंध में वाटर पार्क संचालक व पूर्व प्रधान ने गंगरार थाने में मामला दर्ज कराया।
गंगरार डीएसपी रविंद्र प्रताप सिंह के अनुसार वाटर पार्क कर्मचारी दिलीप कुमार व सुखदेव गुर्जर ने रिपोर्ट दी जिसमें बताया की दोपहर 1:00 बजे पूर्व भाजपा मंडल साडास व पूर्व प्रधान सोनियाणा निवासी देवीलाल जाट कुछ साथियों के साथ किंग वॉटर पार्क आए टिकट का शुल्क चुकाए बिना अंदर घुसने लगे। मौजूद गेट पर कर्मचारियों ने रोकने पर मारपीट पर उतारू हुए और फोन कर बड़ी संख्या में वहां युवकों को बुला लिया। पार्क कर्मचारियों के रोकने पर उन पर भी हमला कर दिया जिससे अफरा तफरी मच गई। पानी से निकल कर लोग इधर-उधर भागने।श लगे । कुछ युवकों द्वारातोड़फोड़ का वीडियो बनाया गया जो काफी वायरल हो रहा है।
उधर दूसरे पक्ष से साडास निवासी संजय वैष्णव ने भी रिपोर्ट दी जिसमें आरोप लगाया कि वह और पूर्व प्रधान किसी कार्य से तख्तपूरा जा रहे थे वहां पर चिल्लाने की आवाज सुनकर पार्क पहुंचे । और उलाहना देने पर सुखदेव गुर्जर, दिलीप गुर्जर, राहुल सिंह ,सहित वाटर पार्क के अन्य कर्मचारियों ने हमला किया। हंगामे की सूचना पर डीएसपी सिंह और गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
वहीं किंग्स वॉटर पार्क के संचालक का कहना है की पूर्व प्रधान अपने लोगों को वाटर पार्क में कर्मचारी करने के लिए दबाव बना रहे हैं और आए दिन फोन करके वाटर पार्क में फ्री एंट्री करवाता है। आज भी ऐसा ही हुआ लेकिन कर्मचारियों ने अंदर जाने से रोक दिया। इससे विवाद हुआ और वाटर पार्क में जेसीबी ले जाकर तोड़फोड़ करने का मामला दर्ज करा दिया है।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!