Advertisement

बीकानेर-मोहल्ले में चल रही अवैध शराब बिक्री से परेशान मोहल्लेवासियों ने उपखण्ड अधिकारी से लगाई बंद करने की गुहार, दिया ज्ञापन

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कस्बे के कालूबास के वार्ड 01 के निवासियों ने आज श्रीडूंगरगढ़ उपखण्ड अधिकारी को मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने का ज्ञापन देते हुए कहा कि मोहल्ले में अवैध शराब की ब्रांच से नाजायज रूप से 24 घण्टे बिक्री की जा रही है। जिसके कारण मोहल्ले की उस गली में आवागमन करती महिलाओं और बच्चियों को शर्मनाक हरकतों से रूबरू होना पड़ता है। उस अवैध शराब की ब्रांच पर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है जिससे आम राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। मोहल्लेवासियों ने उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल को बताया कि लूणकरणसर जाने वाली सड़क पर स्थित मनोज माहिया व श्यामसुंदर ब्राह्मण की दुकानों पर पुन्नीराम पुत्र चोखाराम और मुकेश कुमार पुत्र आसुराम ने अवैध शराब बेचने की ब्रांच खोल रखी है। इन अवैध शराब माफियाओं और दोनों दुकान मालिको को मोहल्लेवासियों ने समझाया परन्तु उन लोगो ने इन लोगो को ही धमकियां देनी शुरू कर दी। की हम तो ऐसे ही शराब बेचेंगे हमारा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता मोहल्लेवासियों का कहना है कि बिना किसी लाइसेंस और परमिट के ही ये शराब माफिया मोहल्ले में अवैध शराब बेचकर मोहल्ले की शांति व्यवस्था भंग कर रहे है। प्रशासन द्वारा इन पर कठोर कार्यवाही की जाकर उस अवेध शराब की दुकानों को बन्द किया जाना चाहिए। बता देवे श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने अवैध शराब, अवैध ब्रांच और रात को 8:00 बजे बाद शराब की बिक्री की रोक के लिए प्रशासन को सख्त निर्देश दिए थे। लेकिन उसके बाद प्रशासन ने विधायक की बातों का ध्यान नही दे रहा है आखिर कब जागेगा प्रशासन इस दौरान मोहल्ले के रामलाल, अशोक, बजरंग, जगदीश, मुखराम गोदारा, सुखनाथ, सुशील, रामप्रताप,रामचन्द्र, हनुमान सहित अनेक मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!