Advertisement

बीकानेर-पोस्टल बैलेट के पहले राउंड में बीकानेर से भाजपा प्रत्याशी निकले आगे

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
लोकसभा चुनाव के पहले पोस्टल बैलेट की मतगणना में भाजपा के अर्जुनराम 5 हजार वोट से बढत बना ली है। आज लोकसभा की 543 सीटो के लिए मतगणना चल रही है।

राजस्थान की सीटों में पहले राउंड में भाजपा इतनी 17 सीटो में और कांग्रेस 8 इतनी सीटों पे बढत बनाये हुए है। वही अगर बात पूरी लोक सभा की बात की जाए तो उसमें एनडीए 308 और इंडिया 145 और other 40 सीटो पे बढत बनाये हुए है।

बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में हुए मतदान के मतों की गिनती राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय परिसर में शुरू हो गई है। संसदीय क्षेत्र के मतों की गिनती विधानसभा अनुसार होगी। प्रत्येक विधानसभा के मतों की गिनती के लिए दो-दो मतगणना कक्ष निर्धारित किए गए हैं। आठ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती कुल 16 कक्षों में होगी। मतगणना के दौरान 11 लाख 19 हजार से अधिक मतों की गिनती की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृिष्ण के अनुसार लोकसभा चुनाव मतदान की मतगणना कुल 141 टेबलों पर विधानसभा अनुसार होगी। प्रत्येक विधानसभा अनुसार 14- 14 काउंटिंग टेबल्स लगाई गई है। अनूपगढ़ विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना 18 राउंड में, खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के लिए 17, बीकानेर पश्चिम के लिए 15, बीकानेर पूर्व के लिए 16, कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, लूणकरनसर के लिए 18, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 18, नोखा विधानसभा क्षेत्र के 16, कोलायत विधानसभा क्षेत्र के लिए 21, लूणकरनसर के लिए 18, श्रीडूंगरगढ़ के लिए 18, नोखा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती 20 राउंड में होगी।

बीकानेर से अपडेट

भाजपा के अर्जुनराम 4165 वोटों से आगे

शुरू हुई ईवीएम की गिनती जोधपुर से कांग्रेस के करण सिंह करीब 400 वोटों से आगे

गुजरात की सभी 26 पर भाजपा आगे

राजस्थान 22 पर भाजपा तो 3 पर कांग्रेस आगे दिल्ली की सभी सात सीटों पर भाजपा आगे

राजस्थान से बड़ा अपडेट

जयपुर ग्रामीण से कांग्रेस के अनिल चौपड़ा आगे वहीं जयपुर शहर से मंजू शर्मा 5000 से आगे

दो पूर्व सीएम से जुड़ी अपडेट

वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़ से आगे अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर से पीछे

शुरूआती रुझानों में भाजपा के गठबंधन एनडीए को मिला बहुमत

वहीं इंडिया गठबंधन 150 के करीब

राजस्थान से बड़ा अपडेट

बैलेट की गिनती में नागौर से हनुमान बेनीवाल पीछे, कांग्रेस के प्रहलाद गुंजल कोटा से आगे, श्रीगंगानगर से बीजेपी की प्रियंका बैलान आगे, बीकानेर से बीजेपी के अर्जुनराम मेघवाल आगे।

शुरूआती रुझान में हॉट सीटों से अपडेट

पीएम नरेन्द्र मोदी, नितिन गड़करी, राजनाथ सिंह, गजेन्द्र ‌ङ्क्षसह शेखावत, कोटा से ओम बिरला आगे वहीं कांग्रेस के राहुल गांधी रायबरेली से आगे, लालू यादव की बेटी मीसा भारती आगे

आने शुरू हुए रूझान

राजस्थान में 13 सीटों पर बीजेपी आगे कांग्रेस एक सीट पर आगे वहीं देशभर की 543 की सीटों में 160 पर एनडीए आगे

वहीं इंडिया गठबंधन 40 पर आगे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!