Advertisement

गाडरवारा – एनटीपीसी गाडरवारा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के तहत छात्राओं के लिए स्थानीय भ्रमण का आयोजन किया गया

http://satyarath.com/

अजय सोनी
सत्यार्थ न्यूज़ गाडरवारा

एनटीपीसी गाडरवारा ने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के तहत छात्राओं के लिए स्थानीय भ्रमण का आयोजन किया गया

एनटीपीसी गाडरवारा बालिका सशक्तिकारण अभियान का आयोजन 13 मई, 2024 से किया जा रहा है। समान अवसर का अवसर पैदा करना और आस-पास की वंचित छात्राओं के उत्थान के उद्देश्य से, एनटीपीसी ने अपनी सीएसआर पहल के तहत बालिका सशक्तिकरण मिशन जीईएम की शुरुआत 2022 में की थी।
प्रत्येक वर्षानुसार, इस वर्ष भी आस-पास के ग्रामों से 40 छात्राओं ने इस ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में भाग लिया है।
इसी कार्यक्रम की शृंखला में, छात्राओं के लिए 2 जून 2024 को स्थानीय भ्रमण का आयोजन किया गया और डमरू घाटी स्थित पार्क ले जाया गया।
इस मौके पर श्रीमती प्रीति जयमल एवं अवनी महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्याएँ तथा एनटीपीसी गाडरवारा के महिला कर्मचारीगण भी मौजूद थे।
यह एक रोचक भ्रमण कार्यक्रम था जिसमें छात्राओं को बाहर जाकर प्रकृति का आनंद लेने का मौका मिला।

https://satyarath.com/

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!