Advertisement

बीकानेर-इकलौता कमाने वाला बेटा तीन बच्चों के पिता को गाड़ी ने मारी टक्कर परिवादी ने करवाया मामला दर्ज,

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

क्षेत्र के गांव बिग्गा निवासी 65 वर्षीय भोलूराम पुत्र रेखाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि 26 मई को उसका बेटा बाबूलाल गांव के बस स्टैंड से घर की ओर आ रहा था। तभी इसी गांव के नौरंगाराम पुत्र बीरमाराम जाट ने स्कोर्पियो गाड़ी तेज व लहराते चलाकर बाबूलाल के टक्कर मार दी और उसे मौके से फरार हो गया। पास खड़े लोगों ने उसे उठाया व अस्पताल पहुंचाया। गंभीर घायल होने के कारण उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। जहां पीबीएम में उसका ईलाज चल रहा है। परिवादी ने बताया कि बाबूलाल के घायल हो जाने से उसके घर में सन्नाटा छा गया है। परिवादी ने बताया कि बाबूलाल तीन बच्चों के पिता और घर में इकलौते कमाने वाला था घायल के पिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है परिवादी ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!