न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ के अनेक गांवो में जोहड़ पायतन भूमि पर से अतिक्रमण हटवाना प्रशासन व सरकार के लिए चुनौतीपूर्ण कार्य बना हुआ है इसी क्रम में गांव तोलियासर में लंबे समय से जोहड़ पायतन भूमि पर कब्जे का विवाद कुछ वर्षों से हाईकोर्ट में चल रहा है। विवाद के परिवादी पृथ्वीराज राजपुरोहित ने सोमवार को थाने पहुंच कर गांव के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भागीरथ सुथार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि गांव में सार्वजनिक उपयोग की भूमि खसरा नबंर 332 क्षेत्रफल 17.55 हैक्टेयर जोहड़ पायतन की भूमि है। जहां पर एक धर्मकांटा बनाकर आरोपी ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा है। पुलिस ने धोखाधड़ी व विभिन्न धराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई मलकीत सिंह करेंगे।


















Leave a Reply