Advertisement

बीकानेर-लोकसभा चुनाव के परिणाम से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पहुंचे श्रीडूंगरगढ़, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार के घर विधायक सारस्वत ने किया स्वागतकार्यकर्ताओ ने जीत की दी अग्रिम शुभकामनाएं

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

कल मंगलवार को लोकसभा चुनावों के परिणाम घोषित हो रहे हैऐसे में चारों और चर्चा चुनाव की ही चल रही है।
परिणाम से ठीक पहले आज केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी अर्जुनराम मेघवाल बीकानेर जाते वक्त श्रीडूंगरगढ़ में राज्य मंत्री श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार के आवास विधायक ताराचन्द सारस्वत के साथ पहुंचे। यहाँ पर केंद्रीय मंत्री ने सुथार की माताजी श्रीमती नारायणी देवी से जीत का आशीर्वाद लिया और कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। अर्जुनराम ने केंद्र में 400 पार सीटें भाजपा की आने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि वे चुनाव प्रचार के दौरान देश भर में घुमे है और विभिन्न हिस्सों में देखा और जाना कि भाजपा सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यों से आमजन में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। उन्होंने उत्साहित कार्यकर्ताओं से जीत की तैयारी करने की बात कही
स्थानीय भाजपा नेता बृजलाल तावणियाँ,शिवप्रसाद तावणियाँ, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, मंडल अध्यक्ष महावीरप्रसाद अड़ावलिया, हेमनाथ जाखड़, पं गोपाल शास्त्री व्यास, नवरतनराजपुरोहित, रतनसिंह राठौड़, कन्हैयालाल स्वामी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री के साथ बीकानेर नगरनिगम के मेयर प्रतिनिधि गुमानसिंह राजपुरोहित, महावीर चारण मौजूद रहे। राज्यमंत्री सुथार और विधायक सारस्वत ने केंद्रीय मंत्री को साफा पहनाकर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी और केंद्र में फिर से मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनने की बधाई दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!