न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
इस भीषण गर्मी मे पेयजल की किल्लत बढ़ रही है वही दूसरी तरफ डिमांड भी बढ़ रही है इस भीषण गर्मी में पेयजल के बिना एक पल भी रहना बहुत मुश्किल है। ऐसी ही हालात फिलहाल क्षेत्र गांव तोलियासर की है। तोलियासर सरपंच रेखा देवी ने PHED विभाग लेटर लिख कर अपनी समस्या बताई। सरपंच प्रतिनिधि गिरधारी सिंह राजपुरोहित ने बताया की तोलियासर मे J.J.M. योजना के तहत टंकी, पानी की लाइने गांव मे डाली गयी थी लेकिन कार्य पूर्ण होने के 12 महीने बीत जाने के बाद भी गांव का 60 प्रतिशत क्षेत्र पानी के लिए तरस रहा है। इस समस्या के बारे मे विभाग को बार-बार अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कुछ सुनवाई नहीं हुई है। इस भीषण गर्मी को देखते हुए पानी के बीना जीवन यापन करना संभव नही है। इस समस्या के चलते लोगो मे काफी आक्रोश है और समय रहते अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सभी ग्रामीणों की जन आंदोलन का रास्ते अपना सकते है। सरपंच रेखा देवी ने जल्द से जल्द इस समस्या से निजात दिलाने की बात कही।


















Leave a Reply