न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
इस भीषण गर्मी के बीच पेयजल की किल्लत भी बढ़ रही है। मोमासर बास के वार्ड नंबर 08 मोहल्लेवासी महिलाएं पुरुष व बच्चे सहित नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष अंजु पारख
के साथ आज उपखंड कार्यालय पहुंचे मोहल्लेवासियो ने पाईप लाईन में लगी पुरानी केप नही हटाने के संबंध में उपखंड अधिकारी उमा मितल को ज्ञापन दिया। मोहल्ले वासियों ने कहा कि लगभग 40 वर्ष पहले से लगी केप के कारण मोहल्ले के लगभग 30 घरों को पानी मिलता है, अगर इस केप को हटा दिया गया तो पानी पूरा ढलान की और चला जायेगा, जिससे इन 30 घरों तक पानी नहीं पहुंचेगा। आपको बता दे कि जलदाय विभाग द्वारा पुरानी केप हटाकर नई केप लगाई जा रही है। इसका मोहल्लेवासी विरोध कर रहे है। इस संबंध में आज उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या का जल्द निवारण करने की बात कही ये रहे मौजूद रान आदिल, साकिर, बाबुलाल, सोहिब, आरिक, जाकिर, सुजय रमजान, आमीर खान, मोहम्मद तेली, इसामइल, हमीदा बनो, नुसता बारो, अबेदा खातून, जाहीदा, जरीना खातुन, मुजिब, खुर्शीद, महमूद रजा, मुराद अली, आवेश, सोयब सहित कई महिलाएं पुरुष मौजूद रहें।



















Leave a Reply