Advertisement

बीकानेर- पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.करंट की चपेट में आने से बालक की मौत 👉करंट की चपेट में आने से एक 4 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में मंडाल चारणान निवासी मृतक के मामा मनोज कुमार ने थाने में मर्ग रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की उसका 4 वर्षीय भांजा घर के आगे बनी चौकी पर खेल रहा था वहा चौकी पर पास ही पानी की मोटर लगी थी खेलते खेलते दीपक का पैर बिजली के तार पर लग गया जिससे उसे करंट लग गया। जिसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
2.100 कार्टून अवैध शराब के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार👉 सरदारशहर उपखंड के तोलासर गांव के पास पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लग्जरी गाड़ियों में भरी हुई 100 कार्टून अवैध शराब समेत चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी अनिल कुमार माहेश्वरी ने शनिवार शाम को बताया कि तोलासर गांव के पास नाकाबंदी के दौरान दो लग्जरी गाड़ियों को पुलिस ने रुकवाया तो तस्कर फिल्मी स्टाइल में गाड़ियों को दौड़ाते हुए निकले। जिस पर पुलिस ने दल्लूसर व तोलासर के ग्रामीणों के सहयोग गाड़ियों को रुकवाया गया। गाड़ियों की तलाशी ली गई तो दोनों गाड़ियों में 50-50 कार्टून अवैध अंग्रेजी शराब के भरे हुए थे। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सांचौर निवासी शराब तस्कर 28 वर्षीय सुरेश बिश्नोई, 22 वर्षीय सतपाल बिश्नोई, 21 वर्षीय प्रवीण बिश्नोई और 20 वर्षीय विकास बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
3.भाभी ने देवर पर लगाया चोरी का गंभीर आरोप👉जिले के बज्जू तहसील में रहने वाली एक महिला ने अपने ही देवर में चोरी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैबी पत्नी मांगीलाल निवासी बज्जू ने पुलिस को दी रिपोर्ट मे बताया कि मे दो मेरे पीहर धरनोक गई हुई थी और मेरे पति भी किसी काम से बाहर गये है। जब मै पीहर से वापस अपने घर आई तो कमरों के ताले टूटे हूए मिले व तिजौरी में से सोने चांदी के आभूषण व नगदी रुपये चोरी हो गया है। मुझे शक है कि मेरा देवर महिराम पुत्र हजारी राम जो कि पास ही में रहता है उसी ने ही मेरे घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर महिराम बिश्नोई निवासी बज्जू के खिलाफ धाराम 454, 380 भादस के तहत मामले की जांच बीरबल राम सउनि को दी गई है।
4.शहर की इस फैक्ट्री में लगी आग, मची अफरा तफरी, मशीनों का भारी नुकसान पहुचा👉 खारा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बायो यूल पैलेट्स फैक्ट्री में आग लग गई। आग से मशीनों, दीवारों, टिन शैड और बायो यूल पेलेट्स को नुकसान पहुंचा। आग की सूचना मिलते ही नगर निगम की चार दमकल मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। आग के कारण एक बार क्षेत्र में अफरा तफरा का माहौल हो गया। बायो यूल पैलेट्स में आग लगने के कारण आग की भीषण लपटें और धुआं निकलता रहा। दोपहर करीब डेढ़ बजे से देर शाम आठ बजे तक आग पर पूरी तरह से काबू करने का प्रयास चलता रहा। रुक रुक कर धुआं उठता रहा। दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह से काबू करने की मशक्कत करते रहे। इस दौरान टैंकरों की मदद से लगातार पानी की सप्लाई की जाती रही।
5.पुलिस ने इस जगह बड़ी मात्रा में पकड़ा गांजा, एक व्यक्ति गिरफ्तार👉नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में गांजे के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हाल मुक्ताप्रसाद । नम्बर सेक्टर के रहने वाले मो. रमजान पुत्र छोटू खां को करीब 6 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से अवैध नशीले पदार्थो के सम्बंध में पुछताछ कर रही है।
6.गर्मी के चलते मजदूर की मौत👉बीकानेर सहित प्रदेशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। इसी बीच जेएनवीसी क्षेत्र में मजदूरी करने वाले युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में जेएनवीसी थाने में मृतक के छोटे भाई शाहीद खान निवासी जयुपर ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका बड़ा भाई साहील जो कि मजदूरी का कार्य करता था। 31 मई को दोपहर को उसको लू लगने के कारण तबीयत खराब हो गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
7.भरोसे पर दे दिए सोने के लिए दो लाख, ना रूपए मिले ना सोना👉धोखाधड़ी से जुड़ा मामला सामने आया है। इस सम्बंध में सदर पुलिस थाने में खारा निवासी चैनाराम पुत्र जैसाराम ने हरिओम सोनी पुत्र रामेश्वर लाल सोनी
जामसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना
17 अप्रैल 2021 की हे। प्रार्थी ने बताया कि उसकी बेटियों की शादी के लिए गहने बनवाने थे। जिसके चलते गांव में रहने वाले हरिओम को गहने बनाने का बोलकर दो लाख रूपए एड़वास के तौर पर ले लिए। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी को इसके बाद जैसे-जैस शादी नजदीक आती गयी तो कई मर्तबा कहा कि सोना दे दो और पैसे ले लो लेकिन आज दिनांक तक आरोपी ने ना तो गहने बनाकर दिए और ना ही पैस वापस दिए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर धोखाधड़ी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
8.विवाहिता ने लगाई फांसीनिवार्य सेवा दिमागी हालत से थी परेशान👉विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर क्षेत्र के घड़सीसर में 2 जून की है। जहां पर 29 वर्षीय अफसाना बानो ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मृतका पहले भी इस तरह का प्रयास कर चुकी थी साथ ही दिमागी हालत से परेशान थी। इस सम्बंध में मृतका के छोटे भाई आदील भाटी ने मर्ग दर्ज करवाई है।
9.पराली से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली में लगी भीषण आग, ड्राइवर समेत तीन लोगों ने कूदकर बचाई जान👉अनूपगढ़। नेशनल हाइवे नम्बर 911 पर स्थित गांव चार के (सी) के पास शनिवार रात करीब 9:30 बजे पराली से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्राली का टायर फटने के कारण अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद ड्राइवर व अन्य दो लोगों ने कूदकर अपनी जान बचाई। वहीं ग्रामीणों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना अनूपगढ़ फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और पुलिस थाने के एएसआई ग्यारसी लाल मीणा और उनकी टीम ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर ड्राइवर रामकुमार (24) पुत्र जगदीश निवासी लोटावाली श्रीगंगागनर ने बताया- वह अपने पिता और मजदूर वीरू निवासी कम्बाना हनुमानगढ़ के साथ मलोट से पराली भरकर घड़साना की तरफ छोड़ने जा रहे थे। रात लगभग साढ़े 9 बजे के बाद गांव चार के के पास ट्राली का टायर फट गया। जिससे ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। वहीं टायर फटने के कारण सड़क घर्षण होने के कारण ट्राली में भरी पराली ने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रैक्टर को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना पर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने कंट्रोल रूम पर पुलिस को सूचना दी और आग बुझाने के लिए दमकल को बुलाया ही देखते आग ने ट्रैक्टर को भी चपेट में ले लिया। वहीं पुलिस ने आगजनी की घटना के दौरान नेशनल हाईवे को दोनों ओर से बंद करवा दिया। फायर ब्रिगेड के द्वारा लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
10.तेज आंधी ने मचाई जमकर तबाही, बिजली के पोल पेड़ जगह जगह टूटे👉सरदारशहर में तेज गर्मी के बाद अचानक पश्चिमी राजस्थान में उठे धूल बवंडर ने करीबन 20 गांवों की बिजली सप्लाई के 50 से अधिक बिजली के पोल और तार टूट गए। इस वजह से कृषि कनेक्शनों की बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। गांव लूणासर, मालकसर, मालसर, ढाणी राईकान, सारसर, उदासर बीदावतान सहित करीबन 20 से ज्यादा गांवों की आज रात को भी बिजली प्रभावित रहेगी। आई आंधी से बिजली के पोल और तार टूटने से नुकसान हुआ है। बिजली विभाग के जेईएन सहीराम जाट और कालूराम मीणा ने बताया कि बिजली विभाग की टीम टूटे हुए पोल और तारों को सही करने में जुटी हुई है, इस वजह से जिस फीडर्स की बिजली सप्लाई बंद है उसको जल्द सप्लाई को चालू करवाने की कोशिश जारी है। शनिवार को कई गांवों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, इस वजह से तापतान में भी कुछ गिरावट आई है

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!