न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
1.श्रीडूंगरगढ़ शहर में विधुत आपूर्ति बढ़ाने के लिए 132 केवी जीएसएस पर नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। विभाग से मिली जानकारी में बताया कि नया बड़ा ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य प्रगति पर है। इसके चलते कल सुबह सोमवार को 132 केवी जीएसएस पर शटडाउन लिया जाएगा। जिससे सुबह 6.00 बजे से 7.30 बजे तक श्रीडूंगरगढ़ शहर के वीआईपी फीडर सहीत ग्रामीण क्षेत्रों में जैतासर, तोलियासर व ठुकरियासर में आपूर्ति बाधित होगी।
2.विधुत आपूर्ति ठप होने से जलापूर्ति बाधित हुई, शाम तक सुधार करने का आश्वासन-
गर्मी में बिजली के साथ साथ पानी की की मांग बढ़ रही है ऐसे में शहर में एकातंरे आ रहा पानी नहीं आए तो नागरिक परेशान हो उठते है। जलदाय विभाग के सिटी जेईएन बजरंग परिहार ने बताया कि कल शाम व आज सुबह जलदाय विभाग की सप्लाई वाला फीडर डिस्टर्ब रहा है जिससे पानी नहीं भरा जा सका है। इससे आपूर्ति बाधित हो गई है। परिहार ने बताया कि आज शाम या कल सुबह से आपूर्ति सुचारू कर दी जाएगी। वहीं विभाग के अधिकारी व कार्मिक आज बिजली विभाग के दफ्तर जाकर जलदाय विभाग का फीडर अलग करने व उसे लगातार बिजली आपूर्ति देने की मांग भी रखेंगे।


















Leave a Reply