पत्रकारो के समक्ष आज के दौर में तमाम नई-नई चुनौतियाँ उपजी- शेख जल्लालु दिन
प्रिंट से डिजिटल तक के बदलाव के दौर में पत्रकारों को अपने को तैयार करना होगा- विवेक पाण्डेय
सोनभद्र /सत्यनारायण मौर्य/संतेश्वर सिंह
Mo 9580757830

सोनभद्र। पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन प्रधान कार्यालय- शेख हाउस नियर चार नल शिवापार्क रेखाह सोनभद। उ०प्र०) पिन-231217 हिन्दी पत्रकारिता दिवस कि पूर्व संध्या पर पत्रकार गोष्ठी का आयोजन पदमीनी होटल में किया गया।
गौरतलब है कि कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, विशिष्ट अतिथि पूर्वांचल मीडिया क्लब विवेक कुमार पाण्डेय, मन्जरेकर पाण्डेय, भैया लाल, प्रदेश अध्यक्ष शेख जल्लालू दिन, जिलाध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय दीप प्रज्जवलित कर पूजा अर्चना किया। तत्पश्चात पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष शेख जलालुद्दीन व जिलाध्यक्ष कृष्णा उपाध्याय ने मुख्य अतिथि को माला व अंग वस्त्र से स्वागत किया व स्मृति चिह्रन भेट किया। मुख्य अतिथि ने हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर कहा की पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ है। अपनी सकारात्मक लेखनी से वह समाज मे हो रहे कार्यो को सबके सामने लाने की भूमिका निभाता है।
रेनुकूट के होटल पद्मिनी में पत्रकारिता दिवस बडी धूम धाम से मनाया गया। संगोष्ठी में ‘पत्रकारिता के बदलते परिवेश तब और अब पर चर्चा हुई। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर रेनुकूट के पद्मिनी होटल में पत्रकारों द्वारा ‘पत्रकारिता के बदलते परिवेश तब और अब’ विषयक संगोष्ठी रखा गया। हिन्दी पत्रकारिता ने बहुत लंबी यात्रा तय कर ली है। आज के दिन हमें आत्ममंथन करने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि आज के पत्रकारिता में ईमानदारी, नैतिकता और आदर्श की गिरावट आयी है। जिससे पत्रकारिता भी अछूती नहीं है, ऐसे में आज समस्त समाज को चिंतन करने की जरूरत है। भारत में साक्षरता दर बढ़ रही है, जिसके कारण समाचार पत्रों की संख्या में इजाफा तो रहा है। लेकिन आने वाला समय डिजिटल का है, और धीरे-धीरे समाचार पत्र प्रिंट की जगह डिजिटल हो जाएगा। प्रिंट से डिजिटल तक के बदलाव के दौर में पत्रकारों को अपने को तैयार करना होगा। पत्रकारो के समक्ष आज के दौर में तमाम नई-नई चुनौतियाँ उपजी हैं। उनका सामना वह अपने नैतिक मूल्यों के द्वारा कर सकता है। परिवर्तन के इस दौर में ग्रामीण स्तर से यूनिट स्तर तक के पत्रकार आज अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन कर रहे हैं। दूर दराज से आये तमाम पत्रकार साथी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन ने सभी का धन्यवाद दिया।
इस मौके पर जूही ख़ान, शिव नरेश, अशोक सिंह, संदीप, अखिलेश कुमार मिश्रा, आर पी सिंह, राजन, गजेंद्र गुप्ता, रामाश्रय राय, नईम गाजीपुरी, पीयूष राय, अमिताभ मिश्रा, किशन पाण्डेय, तालिब अंसारी, जी.के. मदान, अजय जौहरी, लल्लन प्रसाद गुप्ता, आनन्द गुप्ता, अवधेश शुक्ला, मस्तराम मिश्रा, राम जी गुप्ता, सत्य प्रकाश मिश्रा, राम कुमार गुप्ता, शिव प्रकाश पाण्डेय, अजय गुप्ता, शेख जल्लालुदीन, कृष्णा उपाध्याय आदि सैकड़ों पत्रकार उपस्थित थे।














Leave a Reply