न्यूज रिपोर्टर नरसीराम शर्मा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव मिंगसरिया न्यू गायत्री शिक्षण संस्थान श्री डूंगरगढ़ बीदासर रोड़,ने भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा 10 वी के परीक्षा परिणाम मे बाजी मारी है। श्रीडूंगरगढ़ के गांव मिंगसरिया न्यू गायत्री शिक्षण संस्थान कक्षा 10का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है। इस शिक्षण संस्थान के प्रथम वर्ष 10 वी कक्षा का परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय का शत प्रतिशत परिणाम रहने पर ग्रामीणों ने विद्यालय स्टाफ का आभार व्यक्त किया है। विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य टीकूराम गोदारा एव निर्देशक अशोक सिंह मिंगसरिया ने बताया कि विद्यालय में इस वर्ष प्रथम बेच मे कुल 21 विद्यार्थी थे जिनमे फर्स्ट डिवीजन 15 विद्यार्थी तथा सेकंड डिवीजन 6 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं तथा । कक्षा 10 के प्रथम वर्ष बेच मे सौ प्रतिशत परिणाम रहने पर ग्रामीणों सहित विद्यालय स्टाफ में हर्ष का माहौल देखा जा रहा है। शिक्षण संस्थान का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है इस बार भी विद्यालय के छात्र छात्राओं ने चाहे कक्षा 12 का परिणाम हो या कक्षा 10 का उत्कृष्ट परिणाम दिया है , यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के स्तर के साथ साथ अनुशासन का कड़ाई से पालन करवाता है उसी का परिणाम विद्यालय की प्रतिभा निखर कर आ रही है!विद्यालय के कार्यवाहक प्रधनाचार्य टीकूराम गोदारा एव निर्देशक अशोक सिंह मिंगसरिया तथा व्यथापक संदीप सिंह मिंग्सरिया और उनकी पूरी टीम कड़ी मेहनत करवाती है साथ ही प्रधनाचार्य टीकूराम गोदरा ने कहा ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नही है चाहे शिक्षा हो या खेलकूद समय समय पर अनुशासन के साथ गाइड करते रहे तो बहुत प्रतिभा आगे आ सकती है , प्रधनाचार्य ने समस्त स्टाफ ओर छात्र छात्राओं को बधाई दी। कक्षा 10 में 21 विद्यार्थी थे जिसमें प्रथम डिवीजन15 सेकंड डिवीजन 6 टॉप परिणाम शत प्रतिशत रहा विद्यालय में
विजेंद्र सिंह 79.50℅ व कुलदीप सिद्ध 75.83% अंको तथा
पूजा सिद्ध पुत्री श्री किशन सिद्ध 90% अंको के साथ टॉप रही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए समस्त विद्यार्थियों को ,अभिभावकों को एवं शाला परिवार को बहुत-२ बधाई।






















Leave a Reply