न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गर्मियों में त्वचा से जुड़ी समस्याएं देखने को मिलती हैं। किसी को त्वचा पर फोड़े-फुंसियां निकल आती हैं, तो कोई टैनिंग से परेशान रहता है। इसके अलावा, गर्मियों में स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं भी काफी देखने को मिलती है। पेट में गर्मी, लू, चक्कर आना, उल्टी, पानी की कमी जैसी समस्याओं से जूझना पड़ता है। ऐसे में गर्मियों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए अच्छी डाइट का लेना बहुत जरूरी होता है। आपको अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए, जो शरीर को हाइड्रेट रखती हैं। साथ ही, जो शरीर को ठंडक देते हैं और स्वास्थ्य समस्याओं से बचाते हैं। आइए, जानते हैं गर्मियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं और क्या नहीं?
तरबूज का सेवन करें
????गर्मियों में आपको तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। तरबूज में पानी की मात्रा बेहद अधिक होती है। अगर आप नियमित रूप से तरबूज का सेवन करेंगे, तो इससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। साथ ही, शरीर में ठंडक भी बनी रहती है। तरबूज शरीर को गर्मी से लड़ने में मदद करता है। इसलिए सभी लोगों को गर्मियों में तरबूज अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है।
नारियल पानी पिएं
????नारियल पानी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। नारियल पानी में कई विटामिन्स, मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। इसलिए आपको गर्मियों में नारियल पानी जरूर पीना चाहिए। नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही, पानी की कमी भी दूर होती है। आप रोजाना एक गिलास नारियल पानी पी सकते हैं। सुबह खाली पेट नारियल पानी पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
खीरा खाएं
????खीरे में पानी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए गर्मियों में आपको अपनी डाइट में खीरा जरूर शामिल करना चाहिए। खीरा, शरीर के तापमान को नियंत्रित करता है। अगर आप नियमित रूप से खीरा खाएंगे, तो शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ आसानी से निकल जाएंगे। आप गर्मियों में खीरे का सलाद या जूस ले सकते हैं।
आम का पन्ना
????गर्मियों में अधिकतर लोग आम का पन्ना पीना पसंद करते हैं। आपको भी अपनी समर डाइट में आम पन्ना जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें विटामिन सी समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद जरूरी होते हैं। आम पन्ना बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है। गर्मियों में आम पन्ना लेने से पानी की कमी को दूर किया जा सकता है।
गर्मियों में क्या न खाएं?
????गर्मियों में आपको मसालेदार भोजन से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। मसालेदार भोजन शरीर में गर्मी बढ़ाते हैं। इससे बॉडी डिहाइड्रेट भी हो सकती है। सीने में जलन की समस्या हो सकती है।
गर्मियों में कैफीन का अधिक सेवन करने से बचें। आपको चाय-कॉफी का सेवन कम मात्रा में ही करना चाहिए। इससे आपको पसीना अधिक आ सकता है। – गर्मियों में रेड मीड का सेवन करने से बचना चाहिए। यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। वैसे तो शराब का सेवन किसी भी मौसम में नहीं करना चाहिए। लेकिन गर्मी के मौसम में शराब पीने से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। शराब पीने से शरीर में थकावट और आलस बढ़ सकता है। – गर्मियों में अधिकतर लोग कार्बोनेटेड ड्रिंक्स का पीते हैं। लेकिन आपको गर्मियों में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।