न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बीकानेर से दादर के बीच चलने वाली 14707 और 14708 गाड़ी में 1 जून तक बढ़े हुआ एसी कोच चलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 14707/14708 बीकानेर-दादर-बीकानेर एक्सप्रेस में बीकानेर से 31 मई तक बढ़ा हुआ थर्ड एसी का एक कोच चलेगा। इससे 72 यात्रियों को राहत मिलेगी। इसी तरह दादर से चलने वाली गाड़ी में 1 जून तक ये बढ़ा हुआ कोच चलेगा। बीकानेर-दादर के बीच ट्रेन में लगभग 15 जून तक वेटिंग चल रही है।


















Leave a Reply