Advertisement

उन्नाव – छोटी बड़ी बहनों में हुआ विवाद बड़ी बहन ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

ब्यूरो चीफ दीपक कुमार उन्नाव

उन्नाव छोटी बड़ी बहनों में हुआ विवाद बड़ी बहन ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

हसनगंज उन्नाव थाना क्षेत्र के एक गांव में खाना बनाने को लेकर छोटी बहन से बड़ी बहन की कहासुनी हो गई। जिसके बाद किशोरी ने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर छोटी बहन ने खिड़की से झांक कर देखा तो बड़ी बहन का कुंडे में दुपट्टे से शव फांसी पर लटक रहा था। जिससे छोटी बहन बदहवास होकर गिर पड़ी। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया

हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के कुरौली गांव निवासी स्व जाकिर की 16 वर्षीय किशोरी नाजरीन का शव कमरे में पड़े कुंडे से दुपट्टे से लटका मिला। छोटी बहन सानिया ने दरवाजा बंद देख खिड़की से झांक कर देखा तो बदहवास होकर जमीन पर गिर पड़ी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर घर में मौजूद अन्य परिजन कमरे की तरफ दौड़े तो उन्होंने फंदे से शव लटकता देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई।पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।मृतक की मां नूरजहा के अनुसार बीती शाम को खाना बनाने को लेकर छोटी बहन सानिया से उसकी कहासुनी हुई थी। उसके बाद किशोरी गुस्सा होकर कमरे में चली गई। जहां शव कमरे में लटका मिला। मृतका के पिता की बीमारी के चलते पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका चार बहन व एक भाई है।बड़ी बहन परवीन, यासमीन, सानिया, भाई नौशाद सहित मां नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी चंद्र कांत मिश्र ने बताया कि किशोरी का शव कमरे में लटका मिला है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!