Advertisement

बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

1.रिश्वत लेते दो सरकारी डॉक्टर 26 और मेडिकल संचालक गिरफ्तार-
अलवर के थानागाजी के प्रतापगढ़ CHC के प्रभारी डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. समर्थलाल और मेडिकल दुकानदार सुनील गोयल को ACB ने 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते रविवार दोपहर को रंगे हाथ पकड़ लिया। इन्होने MLC रिपोर्ट बनाने के एवज में 1 लाख रुपए मांगे थे। बाद में 40 हजार रुपए देना तय हुआ था।भिवाड़ी ACB के DSP पीएल यादव के नेतृत्व में टीम ने दोपहर में CHC पर रिश्वत लेने के आरोपियों को दबोचा। शिकायतकर्ता दलाल के जरिए डॉक्टरों को रिश्वत की राशि 25 हजार रुपए देने गया था। उससे पहले 15 हजार रुपए देने के बाद रिश्वत देने की पुष्टि हुई। चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. योगेश शर्मा, डॉ. समर्थ लाल और मेडिकल दुकानदार सुनील गोयल हैं। परिवादी प्रतापगढ़ क्षेत्र के आमका गांव का है। जिससे एमएलसी रिपोर्ट बनाने के एवज में रिश्वत लेने पर ट्रैप किया गया। दोपहर 12 बजे से ट्रैप की कार्यवाही शुरू हुई।
2.खुली जेल से हत्या का सजायफ्ता कैदी हो गया फरार
नापासर में बेलासर गांव की खुली जेल से हत्या का सजायफ्ता बंदी फरार हो गया। सेंट्रल जेल बीकानेर में हत्या के सजायाफ्ता भोग मंदसौर मध्यप्रदेश के बंदी विनोद को उसके अच्छे आचरण के कारण बेलासर की मोहता कॉलेज के खुली जेल शिविर में भेजा गया था। वह शुक्रवार शाम की हाजरी के वक्त मौजूद था, लेकिन शनिवार सुबह प्रहरी ने हाजरी ली तो वह नहीं मिला। विनोद देर रात मौका पाकर खुली जेल से फरार हो गया।
3.कृषि खाला को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की अंगुली कटी, घटना सीसीटीवी में कैद-
अनूपगढ़। गांव 6 एमएमआर कृषि खाला निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच एक साल से विवाद चल रहा है। आज शनिवार को दोपहर लगभग 1:30 बजे खाला निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों में हुआ झगड़ा पास में ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। खाला निर्माण को लेकर दोनों पक्षों में हुई लड़ाई में पति-पत्नी घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष का गुरपाल सिंह भी घायल हो गया। झगड़े में गुरपाल सिंह के दाहिने हाथ की एक अंगुली का ऊपर का हिस्सा भी कट गया। घायलों को अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर राहुल जैन ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गुरपाल सिंह और बलकार सिंह को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। डॉक्टर राहुल जैन की ओर से अनूपगढ़ पुलिस थाने में इसकी सूचना भी दी गई है। झगड़े को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। घायल गुरपाल सिंह निवासी गांव 6 एमएसआर ने बताया कि वह जॉनी सिंह और सोनू सिंह के साथ अपने खेत में खाला सही कर रहा था। उस दौरान बलकार और उसका बेटा आए और उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से हुए हमले के कारण उसके दाहिने हाथ की एक अंगुली का ऊपर का हिस्सा कट गया है। वहीं घायल बलकार सिंह के बेटे ने बताया कि दोपहर वह अपने पिता और माता के साथ घर पर ही था। गुरपाल सिंह लगभग 25-30 लोगों के साथ उसके घर आया और उन्हें घर से बाहर निकाल कर लाठी, डंडों और कस्सी से हमला कर घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
4.भाई बहन का रिश्ता हुआ तार- तार, भाई ने मौसेरी बहन को बनाया हवस का शिकार-
हनुमानगढ़ जिले में मौसेरी बहन को ही हवस का शिकार बना डाला। आरोपी मौसी का लड़का नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर होटल ले गया। जहां नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई दिनों तक बहन को घर में ही बंधक बनाकर रखा। पीडिता की मां ने नोहर थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस केअनुसार बालिका का मेडिकल मुआयना करवाया जाएगा। बालिका की मां ने नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह मजदूरी करने गई तो पीछे से युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले गया। आरोपी पीडिता को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर कई स्थानों पर ले गया और दुष्कर्म किया।
5.अवैध मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार-
श्रीगंगानगर शहर से सटे गांव साधुवाली में पुलिस ने एक युवक को आधा किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। जवाहर नगर थाना पुलिस को शनिवार को इस इलाके में गांजा लाए जाने का इनपुट मिला था। इस पर एसआई राजकुमार ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस अब आरोपी से गांजे के मेन सप्लायर और इलाके में गांजा लेकर घूमने के पीछे उसके इरादे के बारे में पता कर रही है।मामले की जांच कोतवाली थाने के एसआई रामेश्वरलाल को दी गई है। जवाहर नगर पुलिस को शनिवार को एक व्यक्ति के गांव साधुवाली में गांजा लेकर आने की सूचना मिली थी। मामले की पुष्टि हो जाने पर एसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे और आरोपी सोहनलाल पुत्र रामचंद नायक पर नजर रखी। आरोपी के गांजा लेकर निकलते ही पुलिस ने उसे रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास आधा किलो गांजा बरामद इस पर उसे थाने लाया गया। उससे पूछताछ शुरू कर दी गई। उससे पता लगाया जा रहा है कि वह इलाके में गांजा कहां से लाया और इसके पीछे उसका क्या इरादा था। मामले की जांच एसआई रामेश्वरलाल को दी गई है।
6.छत पर सोया परिवार, नीचे चोर जेवरात व नकदी चुरा ले गए-
परिवार के लोग घर में सो रहे थे इस दौरान घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए।
घटना खाजूवाला थाना क्षेत्र की है। इस संबंध में खाजूवाला तावणिया कॉलोनी निवासी विष्णुदत ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। चोरी की घटना 21 मई की रात को हुई। परिवादी ने बताया कि वह अपने परिवार सहित 21 मई की रात को अपने घर में सो रहा था। अज्ञात चोर द्वारा घर में घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व पांच हजार रुपए नकदी चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
7. रेलगाड़ी में यात्री का सामान चोरी कर भागे दो चोर-
जिले के महाजन रेलवे स्टेशन पर ऋषिकेश- बाड़मेर ट्रेन में सवार यात्रियों का सामान चोरी की घटना सामने आई है। रेल यात्रियों ने बताया की जैसे ही महाजन रेलवे स्टेशन से गाड़ी रवाना हुई ट्रेन में सवार दो चोर यात्रिओ का सामान ले कर उतर कर भागने लगे। डिब्बे में मौजूद लोगो द्वारा चैन पुलिंग कर के रेलवे कर्मचारियों के साथ चोरो का पीछा कर के दोनों को दबोचा और जीआरपी को सुचना दी गई। लेकिन जीआरपी के आने से पहले ही दोनों चोर रेल कर्मचारियों व युवाओं को धक्का देकर वहा से भाग निकले।
8.महिला को चलती गाड़ी से गिरा कर मारने का प्रयास, मामला दर्ज-
जान से मारने की नीयत से महिला को चलती गाड़ी से नीचे गिराने का मामला सामने आया है। इस संबंध में
गफूर बस्ती हाल लालगुफा स्थित गली नंबर सात में किराये केमकान में रहने वाली महिला ने गफूर बस्ती निवासी सदाम पुत्र मोहम्मद आरिफ के खिलाफ कोतवाली पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। घटना 24 मई को छबीली घटी की है। परिवादिया ने बताया कि आरोपी ने जान से मारने की नीयत से उसे चलत गाड़ी से बुरके को पकड़ सड़क पर सिर के बल गिरा दिया। पुलिस ने परिवादिया की रिपोर्ट पर आरोपित के खिलाफ धारा 307, 354, 323, 341, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
9.महिला का शव फंदे पर झूलता मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप-
जिले की रावला मंडी के वार्ड नंबर 9 में आज एक 25 वर्षीय विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर अनूपगढ़ डीएसपी अमरजीत चावला मौके पहुंचे और वहीं विवाहिता के पीहर पक्ष भी मौके पर पहुंचे। विवाहिता दीना के पिता मंशा राम ने रावला पुलिस थाने में मृतका की सास विमला देवी, ससुर रोहतास और पति हेमराज पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया
10.छात्रों के आपसी विवाद में चली गोली कार सवार युवक को लगी, गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती श्रीगंगानगर शहर के हनुमानगढ़ रोड पर रीको स्थित प्राइवेट यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स में विवाद के बाद शनिवार देर रात ऋद्धि-सिद्धि एनक्लेव में फायरिंग में युवक घायल हो गया। घायल युवक को सुखाड़िया मार्ग के टांटिया हॉस्पिटल की आईसीयू में भर्ती करवाया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में रविवार दोपहर तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ था। घटना शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुई।हनुमानगढ़ रोड पर रीको स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी का बीएससी एग्रीकल्चर फाइनल ईयर का स्टूडेंट गांव नौ क्यू निवासी अनमोल सिंह (20) पुत्र बलकार सिंह शनिवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ऋद्धि-सिद्धि एनक्लेव में ऋद्धि- सिद्धि मॉल के सामने के रेस्टोरेंट पर खाना लेने के लिए रुका। उसने दु ड आइटम्स खरीदे और कार में बैठकर खाने लगा। इसी दौरान यूनिवर्सिटी के कुछ पूर्व स्टूडेंट मौके पर आ गए। अनमोल उनसे बातचीत में लग गया। इसी दौरान करीब सात-आठ युवक आए और अनमोल के पास बैठे युवकों से झगड़ा करने लगे। बात इतनी बढ़ी की झगड़ा करने आए युवकों में से एक ने पिस्तौल निकाली और अनमोल पर फायर कर दिया। इससे अनमोल गंभीर घायल हो गया। अनमोल के परिजन गया कि देर रात ऋद्धि-सिद्धि मॉल के बाहर झगड़े में चली गोली से अनमोल घायल हो गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!