Advertisement

बीकानेर-ट्रेक्टर पलटने से युवक की मौत, मृतक के भाई ने करवाया मामला दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सोनियासर ऊंचाइड़ा से एक दुखःद खबर सामने आई है हादसे में एक युवक ने अपनी जान गवां दी है।घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम छा गया है।गांव सोनियासर ऊंचाइड़ा निवासी 40 वर्षीय गिरधारी पुत्र बुधाराम बावरी सोनियासर शिवदानसिंह की रोही में स्थित एक खेत में डिग्गी बनाने का काम कर रहा था। यहां अचानक ट्रेक्टर पलट गया और गिरधारी उसकी चपेट में आ गया। घायल को श्रीडूंगरगढ़ राजकीय अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हैड कांस्टेबल हरिराम ने अस्पताल पहुंच कर शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं मृतक के भाई भंवराराम ने पुलिस को ट्रैक्टर चालक अजय के खिलाफ गफलत व लापरवाही से ट्रेक्टर चलाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!