Advertisement

बीकानेर-भीषण गर्मी व दो दिन के रेड अलर्ट जारी होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी ने बोली के समय में किया बदलाव पढ़े पूरी खबर !

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर
राजस्थान के 23 जिलों में दो दिन लू का रेड-अलर्ट जारी होने के बाद व पारा 48 व 49 डिग्री पार होने के अनुमान को देखते हुए कृषि मंडी व्यापार मंडल ने बोली का समय बदलने की घोषणा की है। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादु ने बताया कि लू के अलर्ट और भीषण गर्मी को देखते
हुए सोमवार से जिंसों की बोली सुबह 10 बजे शुरू होकर 1 बजे तक होगी तथा शेष बोली शाम 4 बजे बाद से शुरू होगी। बीच के समय में बोली नहीं होगी। इस दौरान सभी व्यापारियों व श्रमिको से ठंडे स्थान पर रहने की अपील की गई है। सचिव लालचंद सिद्ध ने बताया कि धान की बोली हरडू टीसी से शुरू होगी और ईसबगोल व मूंगफली दाल, गोलिया वाली बोली रामचंद्र मोहनलाल से शुरू होगी। किसान भी समय का ध्यान रखें व समय रहते मंडी में माल तुलवाने पहुंचे। ये खबर आप क्षेत्र के सभी किसानों व व्यापारियों तक भी जरूर पहुंचाए

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!