न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम ने सबका मन मोह लिया कस्बे के नागरिकों के साथ साथ प्रवासी नागरिक भी इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित थे श्रीडूंगरगढ़ के 143वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह शनिवार को कस्बे की गौरव पथ रोड़ पर रात्रि 8 बजे से शुरू हुआ जो देर रात तक रात तक चला कार्यक्रम में शानदार भीड़ हुई । एक बार तो ऐसा लग रहा था की पूरे कस्बे वासी गौरव पंथ रोड़ पर आ गए है। प्रशासन और आयोजक समिति की व्यवस्था बहुत ही शानदार थी। सभी अतिथियों और कलाकारों का साफा, दुपट्टा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान व स्वागत किया गया श्रीडूंगरगढ़ के143वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य मनभावन सांस्कृतिक कार्यक्रम में हास्य कलाकार प्रसिद्ध कवि हरीश हिंदुस्तानी,केशर देव मारवाड़ी,गौतम पारीक (गोटी) जैसे बड़े कलाकर शामिल हुए
हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी, केशर देव मारवाड़ी ओर युवाओं
के चहिता कलाकर गोटी जब इन कलाकारों ने जब काव्य पाठ शुरू किया तो मौजूद श्रोता के हंसी के फव्वारे फुट पड़े। सभी नागरिकों के मन में यही था कि कुछ देर ओर ये कवि उन्हें काव्य पाठ सुनाते रहे कार्यक्रम की शुरूआत माता सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके की गई मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन । डॉ. करणी प्रताप जी (श्री करणी कथा वाचक) भाई श्री संतोष सागर जी श्री ताराचन्द जी सारस्वत विधायक, श्रीडूंगरगढ़ श्री रामगोपाल जी सुथार राज्य मंत्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष श्री विजयराज जी सेठिया समिति संयोजक श्री संजय जी शर्मा आयोजन समिति अध्यक्ष श्री मनोज कुमार जी डागा आयोजन समिति – मंत्री श्री हर्ष कुमार जी ACJM श्री जयपाल जी ज्याणी ADJ ने किया दीप प्रज्जवलन करने के साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय ट्रंपपेट प्लेयर अमीर भियांणी के द्वारा केशरिया बालम से अपनी प्रस्तुति दी हनुमान कुदाल ने गणेश वंदना करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया राधा हिन्दुस्तानी द्वारा
स्वागत गीत प्रस्तुत किया इसके बाद बहन मिस मूमल 2024 पारुल विजय मिस मूमल 2023 गरिमा विजय ने अपनी नाट्य प्रस्तुति दी कार्यक्रम में करणी कथा वाचक डॉ.करणी प्रताप सिंह ने श्री करणी माता की जयकारे से किया तथा श्रीडूंगरगढ़ की जयकार करते हुए इस कार्यक्रम को शानदार बताया डॉ करणी प्रताप जी ने कहा श्रीडूंगरगढ़ धर्मनगरी है यहा ऐसे अनेकों सांस्कृतिक कार्यक्रम होते है उन्होंने आयोजक समिति का आभार जताया और ऐसे शानदार कार्यक्रम करते रहने चाहिय जिससे आने वाली पीढ़िया ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करेगी राधा हिंदुस्तानी ने भवई और कालबेलिया नृत्य से सबका मन मोह लिया राधा विशेष मुख्य आकर्षण शिव तांडव अघोरी नृत्य शिव शक्ति संकीर्तन मण्डल, दिल्ली की टीम का रहा कार्यक्रम में अतिथियों व कलाकारों का स्वागत किया गया डॉ. करणी प्रताप जी, भाई श्री संतोष सागर जी विधायक श्री ताराचन्द सारस्वत ,जी राज्य मंत्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष श्री रामगोपाल जी सुथार, नगर पालिका अध्यक्ष श्री मानमल जी शर्मा उमा मितल SDM श्रीडूंगरगढ़ श्री राजवीर कड़वासरा तहसीलदार श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत जी पारीक वृताधिकारी थाना क्षेत्र श्री डूंगरगढ़ सिंह,इन्द्रकुमार जी थाना आधिकारी सलीम बहेलिया,पार्षद श्री विनोद गिरि गुसाई,भिखमचन्द जी पुगलिया, शुशीला देवी पुगलिया हास्य कवि – हरिश हिन्दुस्तानी, केशर देव मारवाड़ी मिस मूमल पारुल विजय मिस मूमल गरिमा विजय, गौतम पारीक शिव अघोरी टीम का साफा व दुपट्टा पहनाकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का स्मृति चिन्ह भेंट देकर किया गया कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोग व बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे कार्यक्रम में करणी कथा वाचक डॉ. करणी प्रताप सिंह, भाई श्री संत संतोष सागर जी , श्रीडूंगरगढ़ के एसीजीएम हर्ष कुमार, विधायक ताराचन्द सारस्वत, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार, भीखमचन्द पुगलिया, सुशीला पुगलिया, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा विजयराज सेठिया, विनोद गिरि गुंसाई, बृजलाल तावनियां, विमल भाटी, ओमप्रकाश गांधी विमल भाटी ,सन्तोष बोहरा आपणो गांव सेवा समिति अध्यक्ष मनोज कुमार डागा व सेवा समिति की पूरी टीम उपस्थित रही सेवा समिति की टीम ने व्यवस्था सम्भाली इस कार्यक्रम में प्रशासन का भी अहम सहयोग रहा
पुलिस प्रशासन के जवान भी मौजूद रहे सभी ने कार्यक्रम को मनमोहक व रंगारग बताया व आयोजक समिति का आभार व्यक्त किया
देखे फ़ोटो –

करणी कथा वाचक डॉ.करणी प्रताप सिंह जी ने किया सम्बोधन आयोजन समिति का किया आभार व्यक्त बताया सबसे अच्छा कार्यक्रम

भाजपा नेता व पार्षद विनोद गिरी गुसाई का किया स्वागत

ताराचन्द जी सारस्वत ने भी किया आयोजन समिति का आभार व्यक्त बताया ऐतिहासिक कार्यक्रम

राधा हिन्दुस्तानी ने प्रस्तुत किया भवई नृत्य

राधा हिन्दुस्तानी ने प्रस्तुत किया कालबेलिया नृत्य


मिस मूमल पारुल विजय व गरिमा विजय ने प्रस्तुत की नाट्य मंच जीवनी सार

हनुमान कुदाल ने की गणेश वन्दना

मिस मूमल 2024 पारुल विजय व मिस मूमल 2023 गरिमा विजय का साफ व दुपट्टा पहनाकर तथा स्मृति चिन्ह देकर किया स्वागत

विशेष मुख्य आकर्षण शिव तांडव अघोरी नृत्य शिव शक्ति संकीर्तन मण्डल, दिल्ली की टीम का रहा




हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने लगवाए खूब हंसी के ठहाके

बड़ी संख्या में अतिथि व गणमान्य लोग रहे देर रात तक उपस्थित रहे


















Leave a Reply