Advertisement

बीकानेर-श्रीडूंगरगढ़ दुर्घटना के मामले में हंगामा करने पर पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
सरदारशहर रोड पर हुई दुर्घटना के बाद पुलिस टीम के सदस्य लक्ष्मण नेहरा हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल नरेंद्र सिंह एक्टिव रहकर ग्रामीण क्षेत्रों में आरोपी को तलाश रहे थे तो बाना गांव के पास छुपे होने की जानकारी पुलिस को मिली मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने देखा तो चार लोग वहां मौजूद थे जिसमें एक युवक को काफी चोट लगी हुई थी। पुलिस द्वारा जब उसका नाम पता पूछा गया तो युवक ने कहा कि एक्सीडेंट हो गया ऐसे होते रहते हैं क्या करोगे आप मेरा। इस पर पुलिस टीम आरोपी को थाने चलने के लिए कहां तो साथ में मौजूद सभी युवक हंगामा करने लगे और आरोपी को थाने ले जाने पर रोकने लगे इस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां मौजूद चारों लोगों को गिरफ्तार कर लिया और थाने लेकर आ गई। पुलिस ने गजानंद पुत्र ओमप्रकाश जाति जाट निवासी रीड़ी रामलाल पुत्र ईश्वर राम जाति मेघवाल निवासी रीड़ी अनंदाराम पुत्र प्रभु राम जाति ब्राह्मण निवासी सोमलसर पुलिस थाना नोखा मनसुख पुत्र किसनाराम जाति ब्राह्मण निवासी सोमलसर पुलिस थाना नोखा को गिरफ्तार कर लिया और थाने लाकर हवालात में डाल दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!