Advertisement

बीकानेर-नौतपा का असर शुरू गर्मी से हाल- बेहाल पारा 46 डिग्री तक पहुंचा

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़

आज शनिवार से नौतपा शुरु हो गया है। इसी के साथ जिले में भीषण गर्मी और लू का असर और बढने की संभावना है। सुबह नो बजे से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरु कर दिया है। वहीं दोपहर होते ही अधिकतम तापमान शुक्रवार की तरह 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा । वहीं न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके चलते लोगों को आज भी लू और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इसके चलते जिला प्रशासन ने भी लोगों को बचाव करने और सुरक्षित रहने को कहा है। धूप में कम निकलने की सलाह दी है। वहीं कलेक्टर डॉक्टर ने सभी अधिकारियों को अलर्ट कर दिया हैं। कलेक्टर ने मेडिकल विभाग को खास निर्देश दिए है कि वे लोगों के स्वास्थ्य को सभी जरूरी तैयारियां रखे। ज्ञात रहे कि जिले में सप्ताह भर से तेज गर्मी और लू का तेज असर बना हुआ है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 32 से 33 डिग्री सेल्सियस बना है। इस झुलसने वाली गर्मी के चलते लोगों की दिनचर्या काफी प्रभावित हो रही है। उधर बढ़ते तापमान को देखते हुए लोग घरों से कम निकल रहे है। जरूरी काम से निकलने वाले लोग भी गर्मी और लू का इंतजाम कर निकल रहे है। इसमे महिलाएं, युवतियां ज्यादा ध्यान दे रही है। वे चेहरे पर दुपट्टा लगाकर घरों से निकल रही है। वहीं गर्मी बढने से जूस और ठंडे पेय पदार्थो की डिमांड बढ़ गई है। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थो का ज्यादा सेवन कर रहे है। ज्यादातर लोग घरों पर भी जूस निकालकर पी रहे है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!