Advertisement

श्रावस्ती: बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्म शरणम गच्छामि, सघं शरणं गच्छामि, के उद्घोष से गुंजा जेतवन

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग 

श्रावस्ती, बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर  श्रावस्ती में भगवान बुद्ध का जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रभातफेरी निकाल कर बौद्ध भिक्षुओं ने पूजा अर्चना कर विश्व शांति की कामना किया। बुद्ध पूर्णिमा पर श्रावस्ती स्थित आनंद ज्ञानोदय तिस्य ध्यान भावना केंद्र पर  भंते श्रद्धा लोक महाथेरो ने कहा कि भगवान बुद्ध के आदर्शो को अपना कर मानव जीवन सफल बनाया जा सकता है।

यहां बौद्ध भिक्षुओं व उपासकों को भोजन दान किया गया। इस दौरान भंते संघानंद, भंते आनंदसागर, भंते देवेंद्र, भंते सुनील, पवन कुमार सिह,  बौद्ध,  बृजेश गुप्त , संकल्प भारती ,राजकुमार गुप्ता माया बौद्ध ,भिक्षु व उपासक-उपासिकाएं मौजूद रहे।   उपासक व उपासिकाओं ने बुद्ध के आदर्शो को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!