Advertisement

बीकानेर-सड़क पर चल रही महिला को पीछे से गाड़ी ने मारी टक्कर हुई मौत मामला दर्ज

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
गांव ठुकरियासर में एक महिला के भतीजे ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी
45 वर्षीय ओमनाथ पुत्र गोपालनाथ सिद्ध निवासी ठुकरियासर ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह उसकी काकी बरजा देवी खेत से घर लौट रही थी। सड़क पर गांव से कुछ दूर पहले ही आड़सर बास निवासी भरत पुत्र लालचंद सिद्ध ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गई। घायल को परिजन बीकानेर ले गए जहां ईलाज के दौरान पीबीएम में सोमवार को ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक एसएचओ मलकित सिंह को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!