Advertisement

बीकानेर-बोरवेल खुदाई में पानी नहीं निकलने पर तीन दिन तक बंधक बनाया दी जातिसूचक गालिया की मारपीट, एसी एसटी का मुकदमा दर्ज।

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
मूलाराम पुत्र श्रवण राम जाति मेघवाल निवासी पारेवड़ा चुरू ने बताया की आरोपी मोडूराम जाट निवासी लिखमीसर के खेत में बोरवेल खोदने के लिए गए थे बोरवेल में पानी नहीं निकलने पर आरोपी ने हमें तीन दिन तक खेत में बंधक बनाकर रखा और तीन दिन तक हमें परेशान किया पीने का पानी तक नहीं दिया। जब हम 19 तारीख को वापस जा रहे थे तब रास्ते में आरोपी मोडूराम उसका पुत्र हेतराम और चार पांच अन्य आदमी आए और हमें जाति सूचित गालिया दी और जेई से पिकअप के टायर फोड़ दिया मेरे साथ सावरनाथ के साथ मारपीट की और हमें जाति सूचक गालिया निकाल मारपीट की ओर धमकी दी की आइंदा गांव में आया तो जान से मार देगे। सेरूणा थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच निकेत कुमार पारीक को सौंप दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!