Advertisement

बीकानेर-युवक के साथ गाली- गलौच करके की धक्का मुक्की टोका तो घर मे घुसकर की मारपीट बदसलूकी दी धमकी दो के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
घर में घुसकर मारपीट करने और बदसलूकी करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप मोमासर बास निवासी 23 वर्षीय आमीन पुत्र हबीब भाटी ने इसी मोहल्ले के भानीनाथ पुत्र रामूनाथ सिद्ध व जेठाराम पुत्र भागीरथ जाट के खिलाफ आरोप लगाए है।परिवादी ने पुलिस को बताया कि 15 मई की शाम 5.30 बजे सी वह अपने छोटे भाई नाजीर भाटी के साथ मोमासर बास पुलिया के पास एक ढाबे पर बैठा था। तभी दोनों आरोपी आए और गाली गलौच करने लगे। मना करने पर धक्का मुक्की करने लगे और हम दोनों भाई मौके से घर आ गए। दोनों आरोपी हाथ में लोहे की रॉड लेकर हमारे पीछे घर तक आ गये और जबरन घर में घुसकर मारपीट करने लगे। घर में परिवादी की माँ, भाभी व बहनों ने बीच बचाव किया तो उनके साथ आरोपियों ने बदतमीजी की। मौके पर शोर सुनकर पास पड़ौस के लोग एकत्र हो गए तो आरोपी जान से धमकी मारते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दे दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!