Advertisement

बीकानेर-शराब के लिए रुपये नही देने पर फोड़ा सिर डंडो से की मारपीट ,तीन के खिलाफ मामला दर्ज

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्री डूंगरगढ़
बुधवार रात करीब 1 बजे बियर बार के सामने सड़क पर अपने हाथों में लोहे की रॉड व डंडे लेकर खड़े तीन युवकों ने अपने घर लौट रहें एक नागरिक से शराब के लिए रूपए मांगे और नहीं देने पर उसका सिर फोड़ डाला। बिग्गा बास निवासी 33 वर्षीय अहमद रजा पुत्र अब्दुल रशीद काजी ने मोमासर बास निवासी भानीनाथ पुत्र रामुनाथ सिद्ध, जेठाराम पुत्र भागीरथ जाट, सीताराम पुत्र रामदयाल सिहाग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 1 बजे वह अपने घर लौट रहा था तो एक बियर बार के सामने पहुंचा। यहां तीनों आरोपी खड़े थे व उससे शराब के लिए 2000 रुपये मांगे। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट करने लगे। इस बीच भानीनाथ ने रॉड से सर पर वार कर सिर फोड़ दिया व जेठाराम व सीताराम ने डंडो से पीटा। जब शोर शराबा किया तो सुनकर अनेक नागरिक मौके पर एकत्र हो गए और बीच बचाव कर छुड़वाया। पुलिस ने गुरूवार को मामला दर्ज कर जांच एएसआई हेतराम को दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!