न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्री डूंगरगढ़
श्री डूंगरगढ़ को धर्मनगरी कहा जाता है यहाँ पर समय समय पर अनेक संस्थाए अनेक युवा जनहित में तन-मन से अपनी सेवाएं दे रहें है। सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए इसी क्रम में अब एक और नया आयाम सेवा क्षेत्र में जुड़ने जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के कुछ जागरूक युवाओं द्वारा डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी का गठन किया गया है। सोसायटी सदस्यों ने आपसी सहयोग से एक एंबुलेंस खरीद ली है। सोयायटी द्वारा 24 घंटे एक एबुलेंस की सेवा क्षेत्र में होने वाली दुर्घटनाओं में निःशुल्क उपलब्ध करवाई जाएगी। सेवा के इस प्रकल्प का शुभारंभ कल शुक्रवार 17 मई को दोपहर 2.30 बजे स्टेशन रोड पर स्थित जामा मस्जिद में होगा। एंबुलेंस सेवा का उद्घाटन समाजसेवी सलीम बहेलीया द्वारा किया जाएगा। इस दौरान सदस्यों ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक दुर्घटना होने पर आमिर खान 7340207969, रोशन अली 9680609534 नबंरो पर संपर्क कर सकते है। सदस्यों ने बताया कि दुर्घटनाओं की स्थिति में निःशुल्क सेवा दी जाएगी वहीं श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर जाने वाले रोगी के लिए एंबुलेंस रियायती दर पर उपलब्ध करवाई जाएगी। सोसायटी सदस्य आयोजन की तैयारी में जुट गए है।
1.


















Leave a Reply