न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग तीन मामलो में शांतिभंग के आरोप में 6 जनों को हवालात में पहुंचाया है। एसआई मलकीत सिंह ने बुधवार शाम को बिग्गाबास रामसरा निवासी 23 वर्षीय सुभाष जाट, 21 वर्षीय अशोक जाट, बगड़ियों का बास, लक्ष्मणगढ़ निवासी 32 वर्षीय कैलाश जाट व 30 सुनील जाट को गिरफ्तार किया। एएसआई हेतराम ने बुधवार शाम एक कार्रवाई करते हुए रेलवे फाटक निवासी 45 वर्षीय राजू भाटी को गिरफ्तार किया। वहीं हैड कांस्टेबल ओमप्रकाश ने कल्याणसर पुराना निवासी 32 वर्षीय मुन्नीराम जाट को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामले दर्ज कर कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।
बीकानेर-तीन अलग अलग मामलों में 6 जनों को शांतिभंग के आरोप में किया गिरफ्तार पढ़े पुरी खबर


















Leave a Reply