लोकसभा हल्का गुरदासपुर का ताजा लेखा-जोखा :
रिपोर्ट समीर गुप्ता ब्यूरो चीफ पठानकोट —
पंजाब के बार्डर बैल्ट लोकसभा हल्का गुरदासपुर में नौ विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। मौजूदा समय यहां पर कांग्रेस का दबदबा है और इस लोकसभा हल्के से कांग्रेस के 6, आम आदमी पार्टी के 2 और भाजपा से 1 विधायक है। 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी और सिने स्टार सन्नी देओल यहां से जीते थे। सन्नी देओल ने कांग्रेस प्रत्याशी सुनील जाखड़ को हराया था, समय का चक्र देखें भाजपा ने सन्नी देओल को इस बार टिकट नही दिया है और सुनील जाखड़ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं — मौजूदा समय बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हैं। यदि जमीनी आंकलन लगाया जाए तो इस बार गुरदासपुर सीट के लिए मुकाबला कांटे का रहने वाला है फिलहाल कांग्रेस बाकी दलों के मुकाबले कुछ बेहतर स्थिति में खड़ी दिखाई देती है। क्यूंकि इस बार मुकाबला चौतरफा है वोटों का विभाजन विधानसभा हल्के अनुसार ग्रामीण और शहरी इलाकों में अलग-अलग रहने के कयास हैं, ऐसे में नतीजा किसी भी पार्टी के पक्ष में जा सकता है — जो दल अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट रखने में कामयाब रहेगा निश्चित तौर पर उसे अतिरिक्त फायदा मिलने वाला है।


















Leave a Reply