Advertisement

बलरामपुर में बोले अखिलेश यादव-भाजपा 400 पार नहीं अब दिखने लगी है उसकी 400 हार, किया बड़ा वादा

श्रावस्ती ब्यूरो रिपोर्ट फरमान वेग 

बलरामपुर, जनपद के गैंसड़ी विधानसभा क्षेत्र के बिशनपुर टनटनवा गांव में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर प्रहार किया। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने कहा कि अग्निवीर वाले भी नौजवान जानते होंगे, फौज में पक्की नौकरी मिलती थी, इन्होंने आधी अधूरी कर दी। अपने नौजवानों से कह कर जा रहे हैं कि जब सरकार बनेगी तो अग्निवीर की व्यवस्था हमेशा हमेशा के लिए समाप्त कर देंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी मिलकर कह रही है कि गरीबों के राशन की गुणवत्ता बेहतर करेंगे, और मात्रा बढ़ानी होगी तो वह भी करेंगे। हम अपने गरीबों को भरोसा दिला कर जा रहे हैं जहां राशन बढ़ेगा, वहीं राशन के साथ डाटा देने का भी काम करेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा कि जब से इलेक्ट्रोरल बॉन्ड की जानकारी बाहर आई है। भारतीय जनता पार्टी का बैंड बज गया है। मीडिया वाले सच्चाई नहीं दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि सातवें चरण तक ये सभी मीडिया वाले भी इस तरफ आ जाएंगे।जो हमारे संविधान में बाबा साहब भीम राव अंबेडकर जी ने हमें अधिकार दिए उन अधिकारों को भी ये सरकार छीनना चाहती है। जो लोग संविधान बदलना चाहते हैं उन्हें लोग बदल देंगे। संविधान बचेगा तो हमारा लोकतंत्र बचेगा।माहौल तो इंडिया गठबंधन का है और गिनती में हम ज्यादा हैं।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि जब माहौल बीजेपी के खिलाफ हो जाता है तो इनकी भाषा बदल जाती है। जब इस डबल इंजन ने कोई विकास नहीं किया तो इस इंजन को हटाओगे कि नहीं। नौजवानों बताओ मोटरसाइकिल महंगी हो गई कि नहीं? डीजल, पेट्रोल से लेकर हर चीज महंगी कर दी इन्होंने, बिजली भी महंगी कर दी।बीजेपी का रथ धंस गया है ये जो कहते थे 400 पार अब इनको दिखाई पड़ रही है 4 सौ हार। अब इनको 140 करोड़ जनता 140 सीटों पर पहुंचा देगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!