न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
राजस्थान में गर्मी का प्रचंड असर देखने की मिल रहा है। ऐसे में अब बेजुबानों को गर्मी से बचाने के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। जहां शहर में जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में पक्षियों के लिए परिंडे लगाने के अभियान की शुरुआत आज जिला कलेक्टर कार्यालय से की। अब जिले के तमाम सरकारी कार्यालयों में इस अभियान को चलाया जायेगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि इस अभियान के साथ इसको मैंटेन करने का जिम्मा कार्यालय इंचार्ज का होगा, ताकि इस प्रचंड गर्मी में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हो सके।
बीकानेर-जिला कलेक्टर ने की बेजुबानो के लिये विशेष अभियान की शुरुआत


















Leave a Reply