Advertisement

उन्नाव – थाना दही गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ दीपक कुमार 

थाना दही,जनपद उन्नाव गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन एवं श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी एंव क्षेत्राधिकारी महोदया नगर के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना दही पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया ।

संक्षिप्त विवरण- आज दिनांक 15.05.2024 को थानाध्यक्ष श्री अनुराग सिंह मय हमराह फोर्स द्वारा थाना कोतवाली सदर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 866/23 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त रामकिशोर यादव पुत्र छोटे लाल यादव नि0 मझखुरिया थाना मांखी उन्नाव उम्र करीब 52 वर्ष को मुर्तजानगर नहर से गिरफ्तार किया गया।

नाम पता अभियुक्त –
.रामकिशोर यादव पुत्र छोटे लाल यादव नि0 मझखुरिया थाना मांखी उन्नाव उम्र करीब 52 वर्ष

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष श्री अनुराग सिंह
2. का0 नरेन्द्र कुमार
3. का0 सुनील कुमार
4. का0 अंकुर तोमर
5. का0 कृष्ण प्रताप

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!