Advertisement

बीकानेर- कस्बे में दिनदहाड़े हुई चोरी, प्रकरण में परिवादी ने दर्ज करवाया मुकदमा

न्यूज चीफ रिपोर्टर रमाकान्त झंवर बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
कालूबास के वार्ड तीन के निवासी मुरली मनोहर पुत्र हरिप्रसाद सारड़ा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि उसकी माता व भतीजा 8 मई की दोपहर 12 बजे नेशनल हाइवे स्थित संस्कृत विद्यालय में बच्चों को भोजन करवाने गए घर में पीछे से चोरों ने ताले तोड़ डाले और नगदी गहने चोरी कर लिए।
बजे घर पहुंचे तो घर के ताले तोड़े हुए मिले। परिवादी ने बताया कि चोरों ने घर में घुसकर मैन गेट सहित तीन कमरों में रखी अलमारी के लॉक, दीवार में लगी अलमारी का लॉक तोड़ डाला। चोरों ने चांदी के बर्तन, सोने की चैन, सोने के दो जोड़ी कान के, सोने की दो चूड़ियां, 10 हजार नगदी व एक मिट्टी का गुल्लक जिसमें करीब 3 हजार नगदी थी चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कार्यवाहक थानाधिकारी मलकीत सिंह को दी गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!