न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
बस और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा 14 मई को श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कितसार बिग्गाबास फांटा के पास हुआ। इस संबंध में मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जोधुपर जिले के ओसिया थाना क्षेत्र निवासी राणाराम पुत्र मंगलाराम ने श्रीडूंगरगढ़ पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि बस नंबर आरजे 18 पीबी 3549 के चालक ने बस को तेज गति व लापरवाही से चलाकर अचानक बस के ब्रेक लगा दिए। जिससे उसके भाई की पीछे चल रही स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई। जिससे उसके भाई शैतानाराम की मौके पर ही मौत हो गई तथा अन्य साथी राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
बीकानेर-बस ने अचानक लगाये ब्रेक पीछे से अंदर घुसी कार मृतक के भाई ने बस चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज


















Leave a Reply