न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
1.चोरी की बढ़ती वारदातों ने उड़ाई लोगों की नींद, लाखो के जेवरात व नकदी पार-
शहर के मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में फिर चोरी की वारदात हुई है। जहां चोर जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी की यह वारदात 11 मई को 10 एएम से 13 मई 09:30 am के बीच हुई। इस संबंध में मुक्ताप्रसाद चौधरी कॉम्पलेक्स सेक्टर नंबद दो निवासी मनीष शर्मा ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि अज्ञात चोर घर से जेवरात व नकदी चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
2.हथियार के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डाला,आरोपी गिरफ्तार-
सरदारशहर के भानीपुरा पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाले मेहरासर उपाध्यान के किशनलाल पुत्र मुखराम जाट को गिरफ्तार किया है। भानीपुरा पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया के माध्यम से और गांव में बने सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से पुलिस को पता चला कि गांव मेहरासर उपाध्यान का किशनलाल अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार के साथ अपनी फोटो अपलोड कर दहशत फैला रहा है। जिससे गांव व आमजन में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। जिस पर भानीपुरा पुलिस ने किशनलाल को गिरफ्तार किया है।
3.पिस्टल और कारतूस के साथ दो को पकड़ा-
बीकानेर व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने दो पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस की साइबर सेल और डीएसटी को इत्तला मिली थी शहर में युवक हथियार लेकर घूम रहे हैं। वे किसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस छानबीन कर ऐसे युवकों का पता लगाने में जुट गई। इस दौरान पता चला कि दो युवक कैंपर गाड़ी लेकर कैमल फार्म हाउस के पास घूम रहे हैं। पुलिस वहां पहुंची तो एक युवक भाग गया। मौके पर बंगला नगर में बीएसटीसी कॉलेज के पीछे रहने वाला मूलचंद सारण पकड़ा गया। उसकी तलाशी लेने पर एक पिस्टल बरामद हुई। इसी तरह दो अन्य युवकों के शिवबाड़ी एरिया में बोलेरो कैंपर लेकर घूमने की जानकारी मिली। पुलिस वहां पहुंची दोनों युवक गाड़ी से उतरकर भागने लगे। पुलिस ने रिडमलसर सिपाहियान निवासी अमन भाटी को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। अमन के पास से मैग्जीन वाली पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
4.मारपीट कर पानी का टैंकर ऊपर चढ़ाने का प्रयास, पांच लोग नामजद-
मारपीट कर पानी का टैंकर ऊपर चढ़ाने का प्रयास का मामला बीछवाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला कानासर निवासी किशोर पुत्र राजेश ने मुनीम राजेश, बरगद, बरगद के पिता, टोनु व रोल के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना कानासर ईंट भट्टे की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद पानी टैंकर उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
5.बिना ओटीपी ही खाते से पार हो गए हजारों रुपए-
खाते से बिना ओटीपी 99999 रुपए निकालने का मामला नोखा थाने में दर्ज हुआ है। साधूना निवासी पन्नाराम जाट ने नोखा थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि वह खेती बाडी व ट्रक ड्राइवरी का कार्य करता है। उसका खाता बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा नोखा मे हैं। 7 मई, 24 को उसके खाता में कुल 127000 रुपए थे, जिसमें से इसी दिन शाम 8 बजकर 13 मिनट से 8 बजकर 14 मिनट के बीच मेरे खाते से लगातार 5 ट्रांजेक्शन में 99999 रु डेबिट होने का मैसेज उसके मोबाइल पर आया। उसके बाद उसने उसी दिन साइबर हैल्पलाइन पर 1930 पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। उसके बाद दूसरे दिन सुबह साइबर क्राइम बीकानेर के नंबर पर शिकायत दर्ज की। उसके बाद उसने अपने बैंक जाकर खाता होल्ड करवा दिया था। इस प्रकार किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे खाते में से बिना किसी आटीपी या लिंक आदि मुझे मेरे खाते से बिना अनुमति से 99,999 रुपए निकाल लिए।
6.खेल-खेल में बच्चों ने चिढ़ाया, झोपड़ी में जाकर दे दी जान-
रणजीतपुरा थाना इलाके में दस वर्षीया एक बच्ची ने आत्महत्या कर ली। उत्तरप्रदेश के ज्योति हजरतपुर निवासी रतनलाल कश्यप चारणवाला में ईंट-भट्टे पर परिवार सहित मजदूरी करता है। सोमवार शाम को करीब पांच बजे रतनलाल की बेटी रुचि अपने परिवार के बालकों के साथ खेल रही थी। इस दौरान बच्चों में आपस में लड़ाई हो गई। झगड़े के बाद रुचि वहां से चली गई। बताया जाता है कि झोपड़े में जाकर उसने खुदकुशी कर ली। यह है घटनाक्रम-
पुलिस की मानें तो रुचि के साथ खेलते समय अक्सर बच्चे उसे चिढ़ाते थे। कई बार आपसी झगड़ा भी होता था। तब माता-पिता सभी को समझाते। सोमवार को माता-पिता ईंट-भट्टे पर काम करवा रहे थे। रुचि व अन्य बच्चे खेल रहे थे। तभी रुचि पर किसी तरह का तंज कसने से विवाद हो गया। इस पर रुचि रोते हुए झोपड़े में चली गई। बाद में उसका शव मिला।छोटे बच्चे ने देखा, तो शोर मचायाएसएचओ भाटी ने बताया कि रुचि काफी देर कर झोपड़े से बाहर नहीं आई, तब रतनलाल का छोटा बेटा झोपड़े में गया। अंदर का दृश्य देखकर व जोर से चिल्लाया। तब माता-पिता व मजदूर दौड़ कर आए। बालिका को बज्जू अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अदनशीलता सिंड्रोम से पीडित थी बालिका-
बालिका को मृत अवस्था में लाए थे। प्रथमदृष्ट्या पता चलता है कि बच्ची असंवेदनशीलता सिंड्रोम से पीड़ित थी। इसमें इन्फीरियॉरिटी कॉम्प्लेक्स जैसा कुछ था। शायद इसी से वह तनाव में थी।डॉ. एम धतरवाल, प्रभारी सीएचसी बज्जूबच्ची की मौत हुई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया गया है। बच्ची के संबंध में बिना रिपोर्ट कुछ नहीं कहां जा सकता। चन्द्रजीत सिंह भाटी, एसएचओ रणजीतपुरा थाना
7.आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंसों की मौत, गेहूं की फसल जली-
बीकासर गांव में सोमवार रात्रि को आकाशीय बिजली गिरने से दो भैंस की मौत हो गई। वहीं एक किसान की खेत में रखी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई जानकारी के अनुसार बीकासर में करनाराम पुत्र भूराराम की ढाणी में एक पेड़ के नीचे दो भैंस बंधी थी। बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से दोनों भैंस की मौत हो गई।
सरपंच प्रतिनिधि नरसीराम ने तहसीलदार को अवगत करवा कर पीड़ित किसान को मृत पशुओं को मुआवजा दिलाने की मांग की। उधर, बीकासर में ही मघाराम जाट के खेत में आकाशीय बिजली गिरने से तेज धमाका होने पर लोग पहुंचे, तो खेत में गेहूं की फसल में आग लगी हुई थी। इसकी सूचना प्रशासन को दी गई। नोखा से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। पीड़ित मघाराम ने प्रशासन से फसल का मुआवजा देने की मांग की है।
8.बाल पकड़ महिला को जमीन पर गिराया, लाठी से सिर पर किया वार-
महिला के साथ मारपीट कर पशुओं के लिए बनाये छप्परे को नष्ट करने का मामला कोलायत पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। यह मामला रावनेरी निवासी अजीज खां ने नजीर खां, भवरु खां, सादकखां, नौबीनखां, शाहरुख खां, नूरा पत्नी नब्बूखां व चार-पांच अन्य के खिलाफ दर्ज कराया है। परिवादी ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उसके घर में प्रवेश कर छपरे को तोडने लगे। इस दौरान परिवादी की पत्नी समीना बानो ने आरोपियों को कहाकि तुम लोग हमारे घर में प्रवेश कर हमारे छपरे को क्यो तोड़ रहे तो नजीर खां ने समीना के बाल पकड़ कर जमीन पर गिरा दिया और समीना को जान से मारने की नीयत से लाठी की सिर पर वार किया, लेकिन समीना ने अपने हाथों को सिर पर रख बचाव किया। जिससे समीना के हाथ में गंभीर चोट आई। परिवादी ने बताया कि आरोपियोंने उसके घर में बंधे पशुओं को भी लाठियों से पीटा और छपरे को पूरी तरह नष्ट कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
9.ईंट भट्टे पर युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने का प्रयास, पांच लोग नामजद-
युवक के साथ मारपीट कर पानी का टैंकर ऊपर चढ़ाने का प्रयास का मामला बीछवाल पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। मामला कानासर निवासी किशोर पुत्र राजेश ने मुनीम राजेश, बरगद, बरगद के पिता, टोनु व रोल के खिलाफ दर्ज कराया है। घटना कानासर ईंट भट्टे की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एकराय होकर उसके साथ मारपीट की। उसके बाद पानी टैंकर उसके ऊपर चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
10.सड़क हादसे में एसपी के ड्राइवर की मौत
कार की टक्कर से बाइक सवार एसपी के ड्राइवर की मौत हो गई। कॉन्स्टेबल पुलिस लाइन से बाइक पर एसपी ऑफिस के लिए निकला था। पुलिस लाइन से कुछ दूरी पर ये हादसा हो गया। हादसा नागौर जिले के डीडवाना में दोपहर करीब एक बजे हुआ।एएसपी हिमांशु शर्मा के अनुसार कॉन्स्टेबल महबूब खान (45) डीडवाना के एसपी राजेंद्र कुमार मीणा के ड्राइवर पद पर तैनात थे। वह आज सुबह पुलिस लाइन से अपनी बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए एसपी ऑफिस जा रहा था। इस दौरान पुलिस लाइन करीब एक किलोमीटर पहले अमरपुरा चौराहे के पास सामने से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सिर में चोट आने से महबूब खान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार सड़क से नीचे उतरकर पेड़ों की तरफ जाकर रुकी, जिसका ड्राइवर कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।
बीकानेर-पढ़े जिले व आस-पास की खबरें एक साथ एक क्लिक में


















Leave a Reply