Advertisement

बीकानेर-जान से मारने की नीयत से बाइक पर चढ़ाया ट्रैक्टर

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
जान से मारने की नीयत से बाइक पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में इंदपालसर सांखलान निवासी कैलाश ने कोर्ट इस्तगासे के जरिए इंदपालसर सांखलान निवासी प्रभूराम व दूलाराम के खिलाफ श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है। घटना 25 अप्रैल की रोही इंदपालसर सांखलान की है। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसकी मोटरसाईकिल पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसे चोटें आई व मोटरसाईकिल क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!