Advertisement

बीकानेर-सवारियों से भरी चलती बस बनी आग का गोला,

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
एनएच 11 पर कोडमदेसर फांटे के पास एक चलती बस में आग लग गई। बस के बोनट से उठते धुंए को देखकर बस में सवार सभी लोगों में दहशत का माहौल हो गया। आनन-फानन में बस को रोककर कर सभी सवारियों को नीचे उतार गया। बस के स्टॉफ ने सवारियों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन बस देखते ही देखते आग का गोला बन गई।गनीमत है कि इस पूरी घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जलती बस के कारण हाईवे पर कुछ देर के सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की गाड़ीया मौके पर पहुंची। सूचना लिखे जाने तक आग पर काबू पाने के प्रयास किये जा रहे थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!