Advertisement

बीकानेर- कस्बे से अतिक्रमण हटाए जाने पर युवा नेता ने दिया ज्ञापन, व्यवस्थित स्थान मुहैया करवाने की मांग

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
श्रीडूंगरगढ़ में इन दिनों अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेजी से चल रही है। जिसमे मुख्य बाजार में स्थित बस स्टैंड, पुस्तकालय व एसबीआई बैंक के पास वर्षों से रेडिया लगाई जा रही थी जिन्हे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए हटा दिया गया। जिससे इन लोगो का जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है इन लोगों का रोजगार इन सब से चलता है और यह लोग शॉप लेकर 20 हज़ार रूपये किराया देने में असमर्थ है। इसके चलते क्षेत्रीय युवा नेता केके जांगिड़ ने उपखण्ड अधिकारी के नाम तहसीलदार राजवीर कड़वासरा को ज्ञापन सौंपा। जिसमे इन रेडी व ठेले वालो के लिए प्रशासन द्वारा एक व्यवस्थित स्थान मुहैया करवाया जाये ताकि ये लोग अपना जीवन यापन कर सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!