न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्री डूंगरगढ़
क्षेत्र के अमर शहीद सेना नायक राकेश चोटिया के परिवार में भतीजा अब सैनिक स्कूल में पढ़ेगा। शहीद के पैतृक गांव धीरदेसर चोटियान के निवासी एवं शारीरिक शिक्षक गणेश चोटिया ने बताया कि शहीद के परिवार से संबध रखने वाले गांव के श्रवणकुमार चोटिया के पुत्र भागीरथ चोटिया ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासील की है। भागीरथ चोटिया का प्रवेश कक्षा 6 से रीवा मध्यप्रदेश स्थित सैनिक स्कूल के लिए हो गया है। भागीरथ चोटिया ने बताया कि वह देश सेवा के लिए बड़ा होकर सैन्य अधिकारी बनना चाहता है। किसान माता- पिता के पुत्र को यह प्रेरणा शहीद राकेश चोटिया से मिली है। गांव के बच्चे का सैनिक स्कूल में प्रवेश होने से गांव को गर्व है एवं क्षेत्र के कक्षा 5 तक के बच्चों के लिए भी प्रेरण प्रस्तुत हुई है।
बीकानेर-। क्षेत्र के अमर शहीद सेना नायक राकेश चोटिया के परिवार में भतीजा अब सैनिक स्कूल में पढ़ेगा।


















Leave a Reply