Advertisement

बीकानेर-तेज हवा के साथ हल्की बारिश मौसम हुआ खुशनुमा, गर्मी से मिली राहत

न्यूज रिपोर्टर मनोज मूंधड़ा बीकानेर श्रीडूंगरगढ़
पिछले काफी दिनों से गर्मी से सोमवार दोपहर को अचानक तेज बादल आकाश में छा गये देखते ही देखते थोड़ी देर तेज हवाओं के साथ बारिश शुरु हुई जो काफी देर तक चलती रही। बारिश से आमजन को काफी राहत मिली है। आज दोपहर को अचानक मौसम बदला और तेज हवा के साथ हल्की बरसात शुरू हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। आसमान को काले बादलों ने घेर रखा है। तेज गर्जना के साथ तेज हवा चल रही है, हालांकि बारिश जरूर कम हुई है, परंतु सूर्य की तेज किरणों से राहत मिली है। वहीं शहर के आसपास के गांवों में हल्की बारिश देखने को मिली है। इससे पहले आखातीज शाम को शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। लोगों का कहना है कि अच्छे जमाने के लिए आखातीज को हुई बारिश शुभ मानी जाती है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!